राकेश दरक, वाराणसी सम्मानित हुए

माहेश्वरी समाज के लिए बहुत गर्व की बात है कि राकेश दरक वाराणसी को लगातार रक्तदान करने लिये सम्मानित किया गया है। यह विशेष सम्मान वाराणसी की कीबर चौराहा अस्पताल द्वारा २० जुलाई को शहर में १० रक्तदाताओं को दिया गया जो लगातार रक्तदान जरूरतमंदो को करते आ रहे है। रक्तदान को जीवनदान कहा जाता है ऐसे में कई मरीजो को नई जिन्दगी देने वाले रक्तवीर श्री दरक को दिये गये सम्मान के लिये माहेश्वरी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रमुख समाज सेवी श्री दरक को मिले इस सम्मान के लिये माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन