श्री गौरी शंकर राठी के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा चेन्नई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई की वर्ष 2025-2027 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय डी.जी. वैष्णव कॉलेज, अरुम्बक्कम में अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। सभा के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा ने स्वागत भाषण में बीते चार वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी और सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजबंधुओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी के नेतृत्व में सभा नई ऊंचाइयों को छुएगी और उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री श्याम सुंदर सोनी ने सभा के नए अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी को पद की शपथ दिलाई एवं तिलक, साफा, मोमेंटो देकर सम्मान किया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी ने श्री गौरी शंकर राठी से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर श्री गौरी शंकर राठी के जीवन यात्रा पर एक विशेष लीड प्रस्तुति के माध्यम से उनके सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यवसायिक योगदान को भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया गया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी एवं श्री हरिकिशन मूंधड़ा, सचिव श्री संजय मूंधड़ा, सह सचिव श्री जगदीश गोदानी, कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी, अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में श्री अशोक गोयदानी, देवकिशन काबरा, हरिरतन राठी, जुगल किशोर बिसानी, कमलकिशोर भैया, किशनलाल झवर, मदन मोहन राठी, मनोज कुमार राठी, मुकुल डागा, निर्मल धीरन, पवन मोहता, प्रदीप माहेश्वरी, रविन्द्र डागा, सुरेश कोठारी, अशोक लखोटिया, जयप्रकाश मालपानी, मोहनलाल बजाज एवं श्रीमोहन दमानी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त विशेष कार्यकारिणी के रूप में श्री अमित माहेश्वरी, चंद्रकुमार टावरी, दिवेश राठी, ग्वालदास मोहता, डूंगरदास बिसानी, जगदीश बियानी, महेंद्र बिहानी, मनमोहन बागड़ी, ओमप्रकाश घुरका, रितेश लखोटिया, श्याम सुंदर भूतड़ा, सुरेश भट्टड़ एवं विनोद द्वारकानी को भी शपथ दिलाई गई।

तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों को समन्वय एवं सौहार्द के साथ किया जाएगा। श्री गौरी शंकर राठी ने अपने प्रथम अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है कि मुझे चेन्नई जैसी सांस्कृतिक नगरी में श्री माहेश्वरी सभा का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। मैं इस मंच का उपयोग सिर्र्फ आयोजनों तक सीमित नहीं रखूंगा, बल्कि समाज के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, और जरूरतमंदों के लिए ठोस योजनाओं पर कार्य करूंगा। हमारी प्राथमिकता होगी शिक्षा के क्षेत्र में स्कॉलरशिप योजनाएं, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन, महिलाओं के लिए स्वरोजगार कार्यशालाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा-संवर्धन योजनाएं। हम नई तकनीक और युवा सोच को परंपरागत मूल्यों के साथ जोड़कर समाज को आगे ले जाएंगे। सभी गणमान्य सदस्यों से अनुरोध है कि वे हमें मार्गदर्शन दें, सुझाव दें और निरंतर सहयोग करें।

मुख्य अतिथि श्री श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में नेतृत्व का निर्विरोध चुना जाना अत्यंत शुभ संकेत होता है। इससे संगठन को एकजुटता एवं दिशा मिलती है। उन्होंने श्री गौरी शंकर राठी एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज की प्रगति की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम का संचालन मिस अक्षिता मूंधड़ा ने अत्यंत संयोजित ढंग से किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा के नव-नियुक्त सचिव श्री संजय मूंधड़ा ने किया। खान-पान की उत्तम व्यवस्था श्री कमल गोयदानी एवं उनकी टीम ने संभाली, जिसकी सभी ने सराहना की। इस आयोजन में चेन्नई के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। प्रमुख उपस्थित अतिथियों में राजस्थान एसोसिएशन प्रेसिडेंट इलेक्ट श्री अजीत चोरडीया, राजस्थान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों में श्री कैलाश मल दुग्गर, श्री सुभाष रांका, श्री प्रवीण टाटिया, श्री एम जी बोहरा, श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री विजय गोयल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री अशोक केडिया, श्री कल्याण सिंह मोहता, श्री नवल राठी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री सलेम माहेश्वरी सभा के माननीय पदाधिकारीगण, श्री बंसीधर सारडा, श्री के के माहेश्वरी, श्री सुधीर मूंदड़ा, श्री महेंद्र मोहता, श्री कमल फलोर, श्री महावीर मर्दा आदि गणमान्य प्रमुख रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन