पूणे में सवा लाख बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की श्रद्धा भक्ति एवं उल्लास से विशेष अर्चना की गई
विमान नगर स्थित संजय पार्क, गणेश मंदिर, पुणे में महेश परिवारों के युवा समूह ने सावन के उपलक्ष शिव पिंड का सामूहिक अभिषेक एवं सवा लाख बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर भगवान शिव की एक अनूठे स्वरूप में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ आराधना की। इस आयोजन में प्रथमता: सुबह 7 बजे 32 जोड़ों ने मंदिर में स्थित शिव पिंड एवं अपने-अपने घर से शिव पिंड लाकर उसकी विधि विधान एवं मंत्रोपचार के साथ सामूहिक रूप से अभिषेक किया। तत्पश्चात मंदिर स्थित शिवलिंग पर ओम नम: शिवाय मंत्र जाप के साथ एक-एक बेलपत्र ऐसा कर के सायं काल तक भक्तगणों ने निरंतर बेलपत्र समर्पित कर सवा लाख जप के साथ सायं काल 7 बजे आरती कर सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए। यह अनूठा कार्यक्रम केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संगठन शक्ति का भी परिचायक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं और युवाओं में धार्मिक चेतना जागृत करते हैं तथा पारिवारिक आपसी संबंधों को भी दृढ़ बनाते हैं ऐसा आयोजक गणों का मानना है।
इस आयोजन में प्रभाकर सावंत, श्रीमंत नंदनवान, मुखेड़कर सह गणेश मंदिर के सभी ट्रस्टीयों का तथा अनूप बाहेती, विशाल लढ्ढा, आशीष बंग, सुमित मूंदड़ा, अनुराग पडिया, रश्मि राठी, किशोर बंग, हितेष काबरा, आरती चांडक, जया मोहता, सुरेश मूंदडा, राजेश कुलकर्णी, पंकज, पवन डागा, अमेय झंवर, गिरीष साबु, निखील बजाज, पंकज तोतला, पुष्पा मालपाणी, डॉ. अभिषेक झंवर, हितेश झंवर, अतुल राठी, पराग सोमाणी, रोशनी राठी, मिनाक्षी, चेतन, जगदीश काहळे, जगदीश दागडीया, अनुज तेला, प्रितेश मणियार एवं अक्षय जाजू आदि पूरे टीम के विशेष परिश्रम से आयोजन को उत्सव स्वरूपम प्राप्त हुआ। खराडी, एरवड़ा, बाणेर, कल्याणी नगर आदि जगहों से आये मान्यवरों ने भी आयोजकों की प्रशंसा की। करीब 300 भक्त गणों ने इसका लाभ लिया।
Latest News