तीन दिवसीय THE HATT प्रदर्शनी मेले का हुआ समापन- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सावन मास के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय जस्सूसर गेट बीकानेर के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में तीन दिवसीय THE HATT एग्जीबिशन सावन मेले का आयोजन हुआ। एग्जीबिशन की संचालिका कंचन राठी ने बताया किTHE HATT प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने किया। सावन मेले की साथी संयोजिका श्रीमती विभा बिहानी ने तीन दिवसीय एग्जीबिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जहां एक और एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से संबंधित 45 स्टॉल्स लगाई गई वही आगंतुक उपभोक्ताओं के लिए खाने पीने की स्टॉल्स की सुविधा भी उपलब्ध थी।

विभा बिहानी ने बताया कि इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं को आमंत्रित कर किफायती रेट में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध करवाना था। इस मेले में लगाई गई विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े, विभिन्न प्रकार की राखियां, लड्डू गोपाल के कपड़े तथा श्रृंगारित आभूषण, हस्त निर्मित घरेलू वस्तुएं, बच्चों के लिए ड्रेसेज, खिलौने तथा बेकरी समान प्रमुख थे। तीन दिवसीय आयोजित मेले में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी का लाभ प्राप्त किया। मेले के अंतिम दिवस सभी स्टॉल्स पर सभी काउंटर्स के ओनर ने आने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष प्रकार के गिफ्ट हैंपर हुआ डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध करवाई।

एग्जीबिशन संचालिका श्रीमती कंचन राठी के अनुसार इस एग्जीबिशन का प्रमुख आकर्षण जहां एक और प्रति 1 घंटे के बाद कृष्णा प्रीमियम की ओर से निशुल्क लकी ड्रा कूपन पर विजेता को शुद्ध देसी घी का पैकेट दिया जा रहा था वही तीन दिवसीय आयोजित मेले के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का तथा गेम्स का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जहां एक और मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता प्रमुख थी वही विभिन्न प्रकार के गेम्स भी आए हुए उपभोक्ताओं को खेलने को अच्छा अवसर भी मिला। तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से वहां उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए प्रशंसा प्राप्त की।

श्रीमती विभा बिहानी के अनुसार सभी प्रकार की आयोजित प्रतियोगिता विजेता प्रतिभाओं को THE HATT मेले की दोनों संयुक्त सदस्यों श्रीमती कंचन राठी तथा श्रीमती विभा बिहानी एवं जिला माहेश्वरी महिला समिति महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में तथा गेम्स एवं संस्कृत कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में गिफ्ट हैंपर देकर उनका उत्साह आवर्धन किया गया।

THE HATT एग्जीबिशन से जुड़े अन्य सदस्य पवन कुमार राठी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य लोगों ने विजिट कर एग्जीबिशन की शोभा बढ़ाई जिनमें मुख्य रूप से गौरीशंकर राठी, शशि बिहानी, नारायण बिहानी, गोपी किशन पेड़ीवाल, सत्यनारायण राठी, मुन्ना बिहानी, अनिल चांडक, मनोज राठी, रघुवीर, निशा झंवर, अंजलि झंवर, कोमल राठी, चंद्रकला कोठारी, संतोष राठी, सरला लोहिया, प्रिया चांडक, मीना लखोटिया, श्यामा बाहेती आदि प्रमुख थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन