रांची चौपाल के सदस्यों ने सावन माह में प्रसिद्ध महादानी बाबा का दर्शन किया

रांची समाज के 60 प्लस से अधिक उम्र के पुरुष सदस्यों के मंच चौपाल की नियमित बैठक एवं अन्य सामाजिक गतिविधियां विगत 38 महीनों से लगातार नियमित रूप से हर माह हो रही है। जुलाई माह की चौपाल में सदस्यों ने रांची से करीबन 40 किलोमीटर दूर बेड़ो प्रखंड में स्थित नवीं शताब्दी में निर्मित अति प्राचीन मनोकामना स्वयंभू शिवलिंग महादानी बाबा का दर्शन किया। उड़ीसा के भुवनेश्वर के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर की अनुकृति में बना महादानी मंदिर में द्रविड़ व नागर शैली का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। पौराणिक कथा एवं दंत कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने खुद अपने हाथों से इस मंदिर का निर्माण किया है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन