माहेश्वरी समाज का मिशन आईएएस-100 सेमिनार कार्यक्रम सम्पन्न


श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल एवं जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा कमेटी द्वारा आयोजित मिशन आईएएस 100 मोटिवेशनल सेमिनार श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में दिनांक 27-7-25) को आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रतिभाशाली 130 विद्यार्थियों ने सेमिनार में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकांत बाल्दी (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व अध्यक्ष RERA हिमाचल, मिशन IAS 100 के राष्ट्रीय संयोजक) एवं विशिष्ट अतिथि  डॉ. हरिओम गांधी (डीआईजी, निदेशक-NDRF, नागपुर) श्री अंकित सोमानी (आईआरएस, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रवधंक भारतीय रेलवे, रतलाम मंडल, मध्यप्रदेश) श्री कृष्ण कुमार भट्टर, प्रोजेक्ट कार्डिनेटर (मिशन IAS 100) श्रीमती श्वेता आनंद जाजू, प्रोजेक्ट स्तपोकसपर्सन (मिशन IAS 100) उपस्थित रहे। अध्यक्ष अरविंद काबरा ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं मंत्री सुनील कांत दरक, जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया। मंच संचालन श्वेता आनंद जाजू एवं राजीव काबरा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने सिविल परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए और किन बातों का ध्यान रखा जाए बिंदुवार विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी। दूसरे वक्ता के रूप में डॉ. हरिओम गांधी ने सिविल परीक्षा की तैयारी की कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी एवं स्वयं के बारे में भी बताया की एक छोटी सी परचूनी की दुकान से लगन एवं मेहनत से सिविल परीक्षा पास की, उन्होंने बताया कि एक लाल बत्ती की गाड़ी देखकर मेरे भी मन में आईएएस बनने का विचार आया और मैंने वह करके दिखाया। अतिथि के रूप में आए अंकित सोमानी ने बच्चों को बताया की हमें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में काम से कम 8 से 10 घंटे पढ़ाई की आवश्यकता है एवं तैयारी में समय का खर्च कैसे किया और उससे हमें क्या लाभ मिला यह जरूरी है कि हमारा समय बेवजह तो व्यर्थ नहीं हो रहा जो समय खर्च किया उससे हमें क्या हासिल हुआ इसका हिसाब रखना बहुत जरूरी है। सोमानी जी ने कहा की न्यूज़ पेपर अवश्य पढ़ाना चाहिए जिससे मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी भी प्राप्त होती है एवं मानसिक तनाव भी काम हो जाता है।

 अखिल भारतवर्षीय महासभा के कोऑर्डिनेटर के रूप में आए श्रीकृष्ण कुमार भट्टर एवं श्वेता जाजू ने आईएएस, आईपीएस, आईएफएस,और आईआरएस के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. श्रीकांत बाल्दी, डॉ हरिओम गांधी, अंकित सोमानी द्वारा सभी बच्चों के प्रश्नों के उत्तर देकर एवं उसका समाधान किया गया। विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान मिशन आईएएस 100 टीम द्वारा किया गया। सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी अति उत्साहित थे एवं उनकी सारी समस्याओं का समाधान उनको इस सेमिनार में मिला सेमिनार में यूपीएससी तैयारी में लगे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ा हुआ दिखाई दिया। राष्ट्रगान के बाद सेमिनार कार्यक्रम समापन हुआ। जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने सभी आगंतुको का आभार जताया। 

कार्यक्रम में अरविंद काबरा, सुनील दरक, राजीव काबरा, सुनील काबरा, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा उत्तराचंल के सयुंक्त मत्री ओमप्रकाश तापडिया, उपसभापति विनीत केला, बरेली जिला अध्यक्ष कमलेन्दु माहेश्वरी, बदायू जिला अध्यक्ष कृष्ण चाडक्य, मत्री राकेश माहेश्वरी, पउ प्रदेश मत्री सुभाष बाहेती, कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, महेन्द्र चाडक्य, कार्यसमिति सदस्य कमलेन्दु माहेश्वरी, अलीगढ़ अध्यक्ष रामकुमार सढानी, जिला मत्री मनीष चाडक्य, राकेश चोला, विनय कुमार माहेश्वरी, सचित्तानन्द डागंरा, प्रदीप खटोड, सोरव लाहोटी, कपिल लाहोटी, योगेश जाखेटिया, अनिल माहेश्वरी, गोपाल झंवर, पकंज खटोड, अनुराग माहेश्वरी, गौरव जाजू, सजंय पल्तानी, अमित काबरा, नीरज लाहोटी, घनश्याम मूना, ओम स्वामी, मीरा माहेश्वरी, लता गुप्ता, प्रतिभा रेदड, प्रिया काबरा आदि मौजूद रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन