बैंगलोर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आनन्द मेला उत्थान 2025 का आयोजन सम्पन्न

दिनांक 12 जूलाई 2025 स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित मेले का शुभारंभ में मुख्य प्रायोजक नीलकंठ गोल्ड व डायमंड के गुरूपकार जी, प्राइज प्रयोजक श्री दीपक संगीता साबू, गेट प्रयोजक अरिहंत ज्वैलर, मिडिया प्रायोजक श्रीमती सम्पतदेवी रेवतमल झंवर, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा श्वेता बियाणी, सचिव निर्मला काँकाणी, सलाहकार सदस्य सावित्री मालू, बिमला साबू कार्यकारिणी सदस्य बिमला चांडक, सुलोचना जाजू, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर मालू,

माहेश्वरी युवा संघ के अध्यक्ष दीपक मंत्री, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन गोपालदास इनानी, माहेश्वरी फाउंडेशन के चैयमेन प्रहलाद आगीवाल, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डागा ने मिल कर भगवान उमा महेश की पूजा कर दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। मुख्य प्रायोजक गुरूपकर जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिलाओं के उत्थान हेतू उनका परिवार तत्परता के साथ सहयोग करता है उन्होंने बताया कि महिला संगठन के मानवीय सेवा कार्य के उद्देश्य से आयोजित मेला की सम्पूर्ण जानकारी लेने पर हम उनके मेले के मुख्य प्रयोजक बनने के लिए उत्साहित हुए। अध्यक्षा श्वेता बियाणी ने बताया महिलाओं के उत्थान हेतू, उनके व्यवसाय को मंच प्रदान करने के लिए इस मेले का आयोजन विगत 33 वर्षों से लगाया जाता है लॉडाउन के बाद से ये मेला प्रत्येक वर्ष माहेश्वरी भवन में ही लगाया जाता है। मेले से बचत प्राप्त राशि मानवीय सेवा कार्य में दी जाती है इसी श्रृंखला में इस वर्ष आयोजित मेले से बचत प्राप्त राशि दो स्थानों पर दी गई।

Jain Mission Hospital, Chickkaballapur ( चिकबलापूर) द्वारा संचालित नि:शुल्क Dialysis सेन्टर के Patients के लिए दूसरा - WAHTS Foundation राजराजेश्वरी नगर स्थित द्वारा संचालित Gurukul and Gaushala को दी गई। दोनों स्थानों पर महिला संगठन की कार्यकारिणी व सलाहकार सदस्यों ने मिल राशि प्रदान की। डॉ नरपत सोलंकी व टीम ने बताया कि Dialysis की सेवा हेतू दी जाने वाली इस राशि से नि:शुल्क ज़रूरत मंदो की डायलिसिस की जाएगी। श्री आनंद प्रभू ने बताया कि इस राशि से Foundation द्वारा संचालित गुरुकुल व गोशाला मे गौमाता की सेवा में ली जाएगी। मेले मे 80 से अधिक स्टोल लगाए गए थे जिसमें मुख्य आकर्षण रहा नीलकंठ गोल्ड व डायमंड की ज्वैलरी, साथ उनके द्वारा चलाई जाने वाली ज्वैलरी के प्लेन, मेले मे सुन्दर राखी, आर्टिफिशियल गहने, चाँदी की ज्वैलरी, साड़ी, फैन्सी ड्रेस, बच्चों के कपड़े, हाथों से बनी सौंदर्य प्रसाधन के सामान, फैन्सी कैंडल यानी एक ही दिन में एक ही छत के नीचे घर उपयोगी व उपहार के सामानों के स्टोल लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता राठी ने किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन