सावन में काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन

18 जुलाई 2025 को माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी के द्वारा काशी स्थित 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।। सुबह 6.30 बजे से  कमच्छा से ये दर्शन आरम्भ किया गया। कुल 50 दर्शनार्थी और 25 स्कूटी के साथ बड़े आनंद से बोल बम और हर हर महादेव का नारा लगाते हुए ये यात्रा की गई। सभी ज्योतिर्लिंग के अद्भुुत दर्शन का लाभ मिला एवं रास्ते में भी किसी प्रकार की दुविधा नहीं हुई, जिसका श्रेय जाता है प्रचार मंत्री जया राठी को जिन्होंने मंत्री जी से अनुरोध कर विश्वनाथ जी में सुलभ दर्शन करवाए एवं प्रियंका सारडा को जिनके अनुरोध से रास्ते भर हमें प्रशासनिक सुविधा प्राप्त हुई। कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका राठी की सुचारू व्यवस्था ने पूरी यात्रा को बिल्कुल चुटकियों का काम बना दिया। दर्शन कर के सभी दर्शनार्थियों को राहत मिली। श्री ओंकार मूंदडा के त्रिदेव होटल में आगे से आगे उन्होंने भोजन पानी चाय कॉफी की अति उत्तम व्यवस्था करवाई।। प्रचंड धूप में शीतल वातारण और स्वादिष्ट भोजन ने सभी दर्शनार्थियों के मन को आनंदित कर दिया। अध्यक्ष सोनिया मारू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्याओं का हृदय से धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन