श्री त्रिभुवनप्रसाद काबरा (भाईजी) फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (FTS) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

सुप्रसिद्ध उद्यमी, आर.आर. ग्लोबल के चेयरमैन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भावना से कार्यरत श्री त्रिभुवनप्रसाद काबरा (भाईजी) को फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (FTS) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। FTS एक राष्ट्रव्यापी संस्था है, जो एकल अभियान की एक विशेष शाखा के रूप में आदिवासी एवं दूरदराज के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पंचशिक्षा प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, ग्रामीण विकास, नैतिक एवं मूल्य शिक्षा, तथा सशक्तिकरण शिक्षा के माध्यम से सेवा कार्यों में संलग्न है। इस संस्था की स्थापना 15 जनवरी 1989 को कोलकाता में हुई थी और यह निरंतर सामाजिक जागरूकता और सशक्तिकरण के माध्यम से भारत के ग्रामीण समाज को मुख्यधारा से जोडऩे हेतु प्रयासरत है।


श्री काबरा अपने विनम्र, सेवाभावी तथा दूरदर्शी नेतृत्व के लिए विख्यात हैं। इन्हें सामाजिक सेवा की प्रेरणा अपने पूज्य पिताश्री श्री रामेश्वरलाल काबरा (बापुजी) एवं माताश्री श्रीमती रत्नीदेवी काबरा से प्राप्त हुई है। वर्ष 2017 में FTS के वडोदरा चैप्टर की स्थापना के पश्चात उन्हें चैप्टर के अध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया, जिसे उन्होंने उत्कृष्ट प्रबंधन, दृढ़ नेतृत्व और एक समर्पित टीम के गठन द्वारा एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया। दिनांक 12 से 14 जुलाई, 2025 को रायपुर में आयोजित FTS की वार्षिक बैठक में, श्री काबरा की दूरदर्शिता, कार्यकुशलता तथा संस्था के प्रति गहरे समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी सौंपी गई। पूर्ण विश्वास है कि श्री काबरा का नेतृत्व न केवल स्नञ्जस् को सशक्त बनाएगा, बल्कि संस्था को एक नई दृष्टि एवं ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे देश के वनवासी व ग्रामीण समाज के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार द्वारा उनके उज्ज्वल नेतृत्व एवं सेवा-पथ पर निरंतर प्रगति हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन