माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा किया गया भगवान शिव का रुद्राभिषेक
माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक 13 जुलाई को सुबह माहेश्वरी (राधे-कृष्णा) मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें यजमान श्री सत्यनारायण-अनुसूया चांडक और श्री मुकेश मीना मीमाणी द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित समाज के वरिष्ठ जन ओर महिलाओं द्वारा भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया और भजन, कीर्तन कर भोलेनाथ को रिझाया। पंडित जनों द्वारा मन्त्रोंचार से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। अभिषेक में समाज के गणमान्य वरिष्ठ जन पधारे साथ ही महिला मण्डल की पूरी उपस्थित रही। सभी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन महाआरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
Latest News