लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा प्रथम जनरल मीटिंग का आयोजन सम्पन्न
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को क्लब की सत्र 2025-26 की प्रथम जनरल मीटिंग का आयोजन गौरी शंकर सारडा जूनियर हाईस्कूल में किया गया जिसमें मचांसीन नए सत्र के अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव लायन सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी, एवं चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, जान चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी का परिचय कराया गया, सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। सत्र (2024-25) का सदन मे हिसाब पडकर लायन अनुराग माहेश्वरी ने सुनाया। क्लब की सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही पूर्व अध्यक्ष लायन अनुराग माहेश्वरी का जोन चेयरपर्सन मनोनीत होने पर सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का उपलक्ष में लायन डाक्टर आशीष गुप्ता, डाक्टर सौरभ माहेश्वरी, डाक्टर अमित शर्मा, डाक्टर कशिश गुप्ता, डाक्टर नमिता माहेश्वरी एवं चार्टेड अकाउंटेंट ललित अजमेरा को माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और समाज में डॉक्टर्स और चार्टेड अकाउंटेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
Latest News