श्री विमल कांकाणी, कोयंबटूर द्वारा योग एंव ध्यान शिविर का संचालन
माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्य श्री विमल कांकाणी, जो कि आध्यात्म गुरू श्री रविशंकर के अनुयायी है एवं कोयंबटूर में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम को चलाते है, ने विश्व योग दिवस पर विख्यात अंतरराष्ट्रीय कम्पनी कॉग्निजेंट (Cognizant) के स्थानीय कर्मचारियो के लिए योग एवं ध्यान का कार्यक्रम सम्पन्न किया। कार्यक्रम में कम्पनी के 150 से ज्यादा कर्मचारियों भाग लिया। श्री विमल कांकाणी ने योग की विभिन्न मुद्राओ को करने के तरीके के साथ उनका फायदा बताया। तत्पश्चात ध्यान की बारिकियो पर जोर देते हुए विभिन्न श्वसन क्रियाए करवायी। श्री विमल ने सभी सम्मिलत कर्मचारियो को जीवनशैली मे सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का अनुसरण करने का आग्रह किया। श्री विमल कांकाणी द्वारा दी गई नि:स्वार्थ सेवा सराहनीय है एवं माहेश्वरी समाज उन्हे शुभकामनाए देता है।
Latest News