सूरत जिला माहेश्वरी सभा (विवाह प्रकोष्ठ) एवं जय महेश बायोडाटा क्लब द्वारा बायोडाटा मीटिंग का आयोजन
वैवाहिक संबंधों में आने वाली कठिनाइयों के लिए सूरत जिला माहेश्वरी सभा (विवाह प्रकोष्ठ) एवं जय महेश बायोडाटा क्लब द्वारा माहेश्वरी समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए अनुकूल रिश्ते ध्यान में रखते हुए बायोडाटा मीटिंग का आयोजन प्रांतीय स्तर पर किया जा रहा है। सूरत जिला माहेश्वरी सभा सचिव अतिन बाहेती ने बताया की जहां आप अपने बच्चों के लिए माहेश्वरी समाज के परिवारों के बायोडाटा का आदान प्रदान करके बेहतर जीवन साथी का चयन कर सकते हैं आपकी भागीदारी ही आयोजन की सफलता है। विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी अनुराधा सोमानी ने बताया की सूरत जिला माहेश्वरी सभा (विवाह प्रकोष्ठ) और जय महेश बायोडाटा क्लब द्वारा आयोजित प्रांतीय स्तर ब्याह बंधन (बायोडाटा मिलान) की मीटिंग वडोदरा माहेश्वरी समाज संगठन के साथ दिनांक 29-6-25 को वडोदरा में आयोजित की गई जिसमें 152 बायोडाटा का आदान-प्रदान हुआ। इससे पहले वापी में मीटिंग हुई थी। जिला सभा के संभागीय सह सचिव महेश खटोड़ ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के अग्रणीय एवं भामाशाह उपस्थित रहे उनमें मुख्य रूप से त्रिभुवन काबरा आरआर केबल, अखिल भारतवर्षिय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर राठी आनंद से, कृष्णकांत चांडक अहमदाबाद से, राजेंद्र प्रसाद पेड़ीवाल संगठन मंत्री गुजरात प्रांत, सुनील गिगल वडोदरा, मोहन दाढ़ अध्यक्ष वडोदरा जिला माहेश्वरी सभा, विनोद भूतड़ा माहेश्वरी समाज संगठन अध्यक्ष, सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पवन बजाज, विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी ओमप्रकाश देवपुरा, राजेंद्र सोमानी, जय महेश बायोडाटा क्लब के सदस्य सरोज राठी, मदन राठी, दुर्गाप्रसाद सारड़ा, प्रवीण काबरा, चंचल सोमानी उपस्थित रहे।
बड़ोदरा माहेश्वरी समाज से समीक्षा भंडारी, वर्षा सोमानी, वंदना साबू का सराहनीय सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी महेश पुंगलिया ने बताया की सूरत जिला माहेश्वरी सभा एवं महेश बायोडाटा क्लब द्वारा आयोजित बायोडाटा मीटिंग मे माहेश्वरी समाज के सभी बंधुओ को ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए ताकि माहेश्वरी समाज के बंधुओ का मेलजोल हो और रिश्ते करने मे आसानी हो सके। रिश्तों की तलाश करने वाले परिवारों को एक मजबूत और सुलभ जगह मिल जाती हैं इस शुभ पहल का हिस्सा जरूर जरूर बने। बड़ोदरा जिला माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विनोद भूतड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया और सूरत जिला माहेश्वरी सभा एवं महेश बायोडाटा क्लब के नेक कार्य की सराहना की।
जय महेश बायाडाटा क्लब की स्थापना एक छोटे से मंच से दिसम्बर २०१९ में श्री श्याम लढ्ढा सूरत व महेश चाण्डक सूरत ने की थी। वो आज पूरे गुजरात में माहेश्वरी समाज में रिश्ते करवाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा है। क्लब के शुरूआती दिनों में जो मेहनत लढ्ढा जी व चाण्डक जी ने की उस अनुकरणीय कार्य के लिये वो साधुवाद के पात्र है।
Latest News