रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि नन्दलाल ओमप्रकाश झंवर की स्मृति में उनके परिवार जनों के आर्थिक सहयोग से शिविर में 150 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 51 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया व शेष मरीजो को ट्रस्ट की तरफ से नि:शुल्क दवाई दी गयी। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ. श्याम भवी, डॉ. वेदप्रकाश पुरोहित, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. विजय कुमार गोयल, डॉ. राकेश गोड़, डॉ. लालचंद सुथार, डॉ. टी.डी. हर्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। आगुन्तक अतिथियों का स्वागत रामोतार चांडक ने किया। इस मौके पर राकेश जाजू, महेश जाजू, अर्चित झंवर, शोभित जाजू, नरेश पेड़ीवाल व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सेवाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन