उत्कल प्रदेश माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया प्रदेश के विभिन्न जिलों का सफल भ्रमण

उत्कल प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री सुशील राठी, उपाध्यक्ष श्री महावीर मूँधड़ा, श्री प्रमोद लखानी एवं सचिव श्री सुनील कोठारी ने जून माह मे प्रदेश के विभिन्न जिलों का सफल भ्रमण किया। 4 जून महेश नवमी के शुभ अवसर पर मलकानगिरी मे, 20जून को राउरकेला मे, 22जून को बालेश्वर मे, 24जून को बारीपदा मे समाज के पुरुषों एवं महिलाओं के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गयी।

मलकानगिरी मे प्रदेश का प्रथम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें 32 बालिकाओं और युवतियों को टीका दिया गया। इस अवसर पर महेश नवमी के विभिन्न कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

20 जून को प्रदेश के पदाधिकारी गण का राउरकेला द्वारा संपन्न हुआ जिसमें समाज की महिलाओं को कैंसर रोधीकरण टीके के बारे में बताया गया एवं इसके लिए उन्हें इसे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश के नवगठित ट्रस्ट के लिए वहां के समाज से 16 ट्रस्टी भी बनाए गए।

22 जून को बालेश्वर मे भी बैठक आयोजित की गयी। महासभा के विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में उपस्थित सदस्यों को बताया गया वहां पर उपस्थित महिलाओं को टीकाकरण की जानकारी दी गई।

24 जून मयूरभंज के बारीपदा शहर में बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा महासभा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

भ्रमण में सभी जिलासभा की बैठक में सभी सदस्यों से आगामी माहेश्वरी महाकुंभ में जो 9-10-11जनवरी 2026 को जोधपुर मे आयोजित है, मे पधारने का निवेदन किया गया एवं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सभी जिला सभा मे बहुत प्रभावशाली तरीके से विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन