मेरठ में मनाया गया महेश नवमी महोत्सव

माहेश्वरी मित्र मंडल (पजि.) मेरठ के तत्वाधान में गत वर्षो की भाति इस वर्ष भी भगवान शकर जी की भव्य शोभायात्रा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, महेश नवमी को सुबह 7 बजे कन्हिया लाल धर्मशाला शारदा रोड मेरठ शहर से प्रारंभ होकर के दिल्ली गेट, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, वैली बाजार, घण्टाघर होते हुए झारखण्डी महादेव मंदिर नगर निगम पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम पट उद्घाटन अध्यक्ष हेमंत माहेश्वरी ने किया भगवान महेश का पूजन श्रीमती अनिता माहेश्वरी एवं राकेश माहेश्वरी जी द्वारा की गई। शोभयात्रा में 5 डोलो के साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान महेश की चांदी से निर्मित मूर्ति एवं भगवान महेश का मुख्य डोला था अन्य शहरो की सुप्रसिद्ध झाकियां, 2 डोलो से प्रसाद का वितरण नरेंद्र राठी, अतुल केला की ओर से किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रमोद केला, हेमंत सांवल, प्रदीप केला, भीकचंद चांडक, आदित्य शारदा, अतुल लाहोटी, राकेश ढक, आशीष सांवल, राजीव माहेश्वरी, अमित शारदा, अंकित मूंदड़ा, यतेंद्र माहेश्वरी, राजीव राठी, सौरभ चांडक, हरि मूना, विशाल मालपानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

झारखण्डी महादेव मंदिर पर महारुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक पंडित गोपाल शास्त्री जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान रुचि माहेश्वरी एवं योगेश माहेश्वरी रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद केला, विजय राठी, हेमंत सांवल, प्रदीप केला, आदित्य शारदा, राकेश ढक, बीसी माहेश्वरी, आशीष सांवल, अतुल लाहोटी, राजीव माहेश्वरी, अमित शारदा, सौरभ चांडक, अंकित मूंदड़ा, यतेंद्र माहेश्वरी, राजीव राठी, हरि मूना, विशाल मालपानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

माहेश्वरी वंशोत्पति महोत्सव 2025 सांस्कृतिक संध्या सायंकाल 7 बजे वीनस गार्डन गार्डन दिल्ली रोड़ मेरठ पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वल्लन उसी श्रृंखला में गणेश वंदना, महेश वंदना- श्रष्टि माहेश्वरी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चो के विभिन्न रंग कॉमेडी के संग में जिसमे 5 से 9 वर्ष तक बच्चो में समर्थ शारदा, अश्विना, अर्निका, अथर्व मूना, आराध्या मूना, मायरा कोठारी, शुभिका, दिव्यांश, ऊर्जा, दिविशा, स्पर्श आदि 10 से अधिक बच्चो ने प्रतिभाग किया उसके उपरांत इसी श्रृंखला में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक गूंज महादेव के नाम की प्रस्तुति रही। ग्रुपो द्वारा नृत्य एवं नृत्य- नाटिका प्रतियोगिता (एक थीम के साथ) मंगल पांडे नाटिका में दीपाली, राज,अलका, जयश्री, संजू,मेघा, ज्योत्सना, रचना, सीमा और गीता सार में प्रगति, आशु, कनिका, रति, गुंजन एवं बॉयज वर्सेज मैरिज में अतुल, कमल, विशाल, राजीव अमित तथा ऑपरेशन सिंदूर पर लघु नाटिका में कार्तिकेय, शिवांगी, आशीष, खुशी, वाणी, रश्मि, सृष्टि आदि सभी उम्र के लोगो ने प्रतिभाग किया। लघु नाटिका का निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय के बाद प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपये और अन्य सभी सांत्वना पुरस्कार 5100 रुपये की धनराशि दी गई। समय पर उपस्थित होने वालो को पंचुअलिटी टाइम के लिए 3 लोगो को लकी ड्रा के द्वारा गिफ्ट से सम्मनित किया गया। समाज के सभी आयु वर्ग के लिए समस्त प्रतियोगिताओं जिसमें मुख्यत: क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, ऐथेलेटिक्स, रस्सी कूद, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर, कैरम, शतरंज, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया उनके विजेताओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष जी द्वारा धन्यवाद दिया गया। महिला संयोजिका के रूप में सोनिया ढक, श्रद्धा मालपानी, नमिता, प्रियंका, रानू आदि रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत सांवल, प्रदीप केला, भीकचंद चांडक, आदित्य शारदा, राकेश ढक, आशीष सांवल, राजीव माहेश्वरी, अतुल लाहोटी, अमित शारदा, अंकित मूंदड़ा, विजय राठी, प्रमोद केला, यतेंद्र माहेश्वरी, राजीव राठी, सौरभ चांडक, हरि मूना, विशाल मालपानी, शलभ ढक आदि का विशेष सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन