हृदय विदारक घटना - प्लेन क्रैश - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
सुन्न हो गया मन
क्या यही है जीवन
क्षणभंगुर सा!
पल भर का नहीं पता
कब हो जाए कौन सी घटना
प्लेन क्रैश का सुनकर
रूह कंपित हुई यह सोचकर।
यह हुआ कैसे
क्या इतनी निष्ठुर है यह जिंदगी
सब कुछ खाक
रो रही आत्मा आज।
वो मासूम खिलखिलाते बच्चे
वो परिवार
वो यात्री जो खुशी-खुशी कर रहे थे सफर
और नहीं लौटेंगे वो कभी अपने घर।
इसे क्रूर नियति कहें या
कोई और दोष मंढ दें
लेकिन यह सत्य है
इस हृदय विदारक घटना से
विक्षुब्ध होकर दिल यही कहता है
क्षण भर का हमें मालूम नहीं
लोभ अहंकार स्वार्थ में क्यों इंसान जीता है!
प्रभु आना और जाना तय है
पर ऐसे नहीं
हाथ जोड़कर कामना यही।
पूरे देश में संवेदना की अश्रुधार बही
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट
टेक ऑफ ही नहीं कर पाई
और जल गई।
इस दुख की घड़ी में परिजनों को
एक पहल से यही कहते हैं
जो भी देह देवालय में लीन हुई
श्री हरि उन्हें चरणों में दें स्थान
परमपिता से यही प्रार्थना करते हैं।
क्या यही है जीवन
क्षणभंगुर सा!
पल भर का नहीं पता
कब हो जाए कौन सी घटना
प्लेन क्रैश का सुनकर
रूह कंपित हुई यह सोचकर।
यह हुआ कैसे
क्या इतनी निष्ठुर है यह जिंदगी
सब कुछ खाक
रो रही आत्मा आज।
वो मासूम खिलखिलाते बच्चे
वो परिवार
वो यात्री जो खुशी-खुशी कर रहे थे सफर
और नहीं लौटेंगे वो कभी अपने घर।
इसे क्रूर नियति कहें या
कोई और दोष मंढ दें
लेकिन यह सत्य है
इस हृदय विदारक घटना से
विक्षुब्ध होकर दिल यही कहता है
क्षण भर का हमें मालूम नहीं
लोभ अहंकार स्वार्थ में क्यों इंसान जीता है!
प्रभु आना और जाना तय है
पर ऐसे नहीं
हाथ जोड़कर कामना यही।
पूरे देश में संवेदना की अश्रुधार बही
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट
टेक ऑफ ही नहीं कर पाई
और जल गई।
इस दुख की घड़ी में परिजनों को
एक पहल से यही कहते हैं
जो भी देह देवालय में लीन हुई
श्री हरि उन्हें चरणों में दें स्थान
परमपिता से यही प्रार्थना करते हैं।
मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
गुलाबी नगरी जयपुर से
(Ek Pehal ब्लॉगर, साहित्यकारा, लेखिका, कवयित्री, समाज सेविका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर)
#ekpehalbymadhubhutra #EkPehal M : 9828153965
गुलाबी नगरी जयपुर से
(Ek Pehal ब्लॉगर, साहित्यकारा, लेखिका, कवयित्री, समाज सेविका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर)
#ekpehalbymadhubhutra #EkPehal M : 9828153965
Latest News
