नागदा में हुआ महेश नवमी पर हुआ भव्य उत्सव
नागदा में माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश नवमी पर समाजजनों द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। इसके साथ ही चार दिवसीय महेश नवमी उत्सव का समापन भी हुआ। आयोजन के तहत रक्तदान शिविर, वाहन रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चल समारोह, मेद्यावी विद्यार्थियों का सम्मान आदि आयोजन हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमे समाजजनों ने धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। शाम को समाजजनो द्वारा भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। चल समारोह के पश्चात् समाज के मेद्यावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में बडी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
समाज के सचिव प्रतीक गगरानी ने बताया कि चल समारोह शाम 5 बजे कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुआ, जो थाना चौराहा, एमजी रोड, कन्याशाला चौराहा, जवाहर मार्ग, पुराना बस स्टैंड होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचा। चल समारोह में उज्जैन का भस्म रमैय्या मंडल उज्जैन व शिव पार्वती आकर्षण का केन्द्र रहे। चल समारोह में भगवान महाकाल की झांकी, बग्घी भी शामिल हुई, भव्य शोभायात्रा का स्वागत द्वार लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर जगह-जगह समाज जनों, विभिन्न संस्था संगठनों एवं राजनैताओं ने स्वागत किया। रात 8 बजे चल समारोह माहेश्वरी भवन में पहुंचा। चल समारोह में पुरूषों के अलावा महिला भी शामिल हुई। समाजजन भगवान भोले के भजनों पर थिरकते रहे। चल समारोह में समाज अध्यक्ष घनश्याम राठी, कोषाध्यक्ष सौरभ मोहता, गोविंदलाल मोहता, देवकरण डांगरा सतीश बजाज, गोपाल मोहता, बसंत मालपानी, मनोज राठी बारदान, घनश्याम राठी, ब्रजमोहन राठी, जमना मालपानी, नंदकिशोर मालपानी, आनंदीलाल गगरानी, अशोक बिसानी, अजय माहेश्वरी, प्रदीप राठी, विरेन्द्र मालपानी, राजेश मोहता, प्रशांत राठी, प्रतीक सोडानी, गोपाल गट्टानी, अतुल मालपानी, उज्जैन महिला संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमति सीमा मालपानी, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मोहता, ऋषिता खटोड, उर्मिला डांगरा, अनीता राठी, प्रीती मालपानी, बबली मोहता, हेमा मोहता, सुनीता राठी, सुषमा बिसानी, ज्योति गगरानी आदि सहित बडी संख्या मे समाजजन मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजजनों ने कविता व डांस की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, उज्जैन जिला उपाध्यक्ष दिनेश लड्ढा, उज्जैन जिला सचिव नवीन बाहेती, विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. वासुदेव काबरा, जबलपुर महिला संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमति सरोज जेठा, श्रीमती निर्मला मारु आदि मौजूद रहे। शाम को बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त व उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथि मप्र पश्चिम अंचल माहेश्वरी महासभा के मानद मंत्री अजय झंवर, रतलाम जिला माहेश्वरी समाज के सचिव जितेन्द्र तोषनीवाल मौजूद थे।
Latest News