ब्यावर में धूमधाम से मनाया गया महेश नवमी पर्व
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर के तत्वाधान में श्री माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा महेश नवमी महोत्सव हर्षौल्लास, उमंग, उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षा वीना बल्दुआ ने बताया की महिला और बालिकाओं के शिक्षाप्रद, जानकारियों से भरपूर कार्यक्रम 30 मई से लेकर 1 जून तक आयोजित किए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई। जैसे कि घरेलू स्टील के बर्तनों से मंदिर बनाना, टिशु टेक्सचर से आर्ट क्राफ्ट बनाना -फूल व पत्तों से बांदरवाल बनाना, कपड़े से शगुन के लिफाफे बनाना, कड़ी से मांडना बनाना, गोटे से फूल बनाना, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में बहिनों एवं बालिकाओं ने अति उत्साह से भाग लिया। सभी विजेताओं को पारितोषित देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला परिषद की मंत्राणी कुसुम मालू व महेश नवमी संयोजिका शारदा नवाल ने सभी का सुन्दर आयोजन के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त किया एवं पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, मंत्री मनीष दरक, महेश नवमी संयोजक अजय सोमानी को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने महेश नवमी महोत्सव में हर कार्यक्रम में महिला परिषद को पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम महिला परिषद की सभी पदाधिकारी व समाज की महिलाएं उपस्थित रही। महेश नवमी महोत्सव समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा आदि आतिथ्य स्वरूप उपस्थित हुए। आपने समाज के विस्तार स्वरूप से समाज बंधुओं को परिचय कराया। देशभर में चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
Latest News