सिलचर माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी समारोह का भव्य आयोजन
4 जून 2025 वार बुधवार को माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर सिलचर माहेश्वरी सभा द्वारा सिलचर में महेश नवमी का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल, युवा संगठन एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यो का सक्रिय योगदान रहा। स्थानीय नृसिंह अखाड़ा मंदिर से प्रात: काल प्रभात फेरी द्वारा नगर परिक्रमा बड़े ही हर्षोल्लास द्वारा की गई। तत्पश्चात नृसिंग अखाड़ा प्रांगण में ही मुख्य यजमान श्री सतीश - रेणु काबरा एवं समाज के सभी सदस्यों द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के समक्ष महेश पूजन, शिव अभिषेक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
शाम को नीर बैंक्विट मिर्च मसाला में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्री परमेश्वर लाल काबरा, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री किशन लाल राठी, सभा सचिव श्री ओमप्रकाश तापडिय़ा, युवा संगठन सचिव श्री सतीश काबरा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रेखा शारदा एवं सचिव श्रीमती सारिका मोहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी छोटे बड़ों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्य समाज के भी वरिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति रही। होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष में उपहार और प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। समाज में पिछले वर्ष क्षति हुए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज गौरव के रूप में वरिष्ठ सदस्य श्रीमान ओमप्रकाश - प्रेमलता राठी एवं श्री घनश्याम - संतोष देवी शारदा को मोमेंटो और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन माँ - बेटी की जोड़ी मुदिता - द्वितिका राठी द्वारा माहेश्वरी एयर लाइन्स की हवाई यात्रा की तजऱ् पर बेहद ही रोचक रूप से किया गया। इस एक दिवसीय माहेश्वरी-उत्सव में समाज के सभी पुरुष, महिला एवं युवा वर्ग का बहुत सहयोग रहा।
Latest News