माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा मनाया गया महेश नवमी महोत्सव
माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा 5158 वे वंशोत्पती दिवस महेश नवमी महोत्सव 09-06-2025 रविवार सुबह 10:30 बजे से ओखलीपुराम स्थित माहेश्वरी भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी सभा कार्यसमिति सदस्य विजय बंग, भगवानदास जाजू, माहेश्वरी युवा संघ अध्यक्ष दीपक मंत्री, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती श्वेता बियानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट चेयरमेन गोपाल दास ईनानी, माहेश्वरी फाउण्डेशन चेयरमेन प्रहलाद आगीवाल, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की डायरेक्टर श्रीमती निर्मला कांकाणी, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष नवलकिशोर मालु, वरिष्ठ सदस्य विजय तोषनीवाल एवं पुष्पराज झंवर ने भगवान महेश की पूजा, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ जयघोष के साथ किया।
समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय, भाव विभोर, सुंदर महेश वंदना 12 ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम के झलकियों के साथ प्रस्तुत दी। अध्यक्ष नवलकिशोर मालु ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभागार में उपस्थित समाज बंधुओं को महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत किया। उन्होंने कहा की हमारी संस्कृति ही हमारा गौरव है, हमें अपने आदर्शो को कायम रखते हुये समाज हित ही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि माहेश्वरी सभा के अंतर्गत एक प्रोफेशनल फोरम का गठन किया गया है। इस निकाय में डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमबीए, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट, प्रोफेसर के अलावा वर्तमान में स्टार्टप, पारंपरिक व्यवसायों को भी फोरम संबोधित करेगा।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 ग्रुप थे, नर्सरी ग्रुप में प्रथम मायरा माहेश्वरी एवं द्वितीय आयांश झंवर रहे। दूसरे ग्रुप में प्रथम प्रभव सोमानी द्वितीय रूही बिहानी एवं तृतीय स्थान पर अनिका भंडारी रही। तीसरे ग्रुप में प्रथम परिशा बजाज द्वितीय अविका भंडारी एवं तृतीय स्थान पर अयान कासट रहे। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्रकारी की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समाज के बच्चों में समाज के प्रति रुझान बड़े इस उद्देश्य से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की भांति रखी गयी। जिसमें दो ग्रुप बनाए गए, प्रथम ग्रुप 3 से 7 वर्ष के बच्चों में प्रथम चिराग काबरा एवं द्वितीय खीयांश झंवर एंव रियांश तोषनीवाल रहे। 7 से 12 वर्ष के बच्चों के ग्रुप में प्रथम वरूण काबरा, द्वितीय अयान झंवर एवं तृतीय स्थान यज्ञिता सारड़ा रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सभा का अपने वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने की परंपरा रही है, इसके अंतर्गत श्री ताराचंद राठी एवं श्रीमती पुष्पा राठी, श्री विमल लखोटिया, श्रीमती हुलासी देवी रादड़, श्रीमती अरुणा लखोटिया का भवन में एवं 96 वर्षिय श्री सीताराम सोनी का उनके निवास पर सभा, महिला संगठन एवं युवा संघ के पदाधिकारीयों द्वारा शाल, माला एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। विशिष्ट उपलब्धि सम्मान के अंतर्गत अदिती राठी को नेशनल लेवल फ्लोरबॉल में कर्नाटक से राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक एवं विभिन्न पुरस्कार पाने के लिए सम्मान दिया गया। समाज की महिलाओं द्वारा अर्धनारीश्वर भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप पर मनोरम नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों की सराहना पुरे सभागार ने की।
Latest News