माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा किया गया सेवा कार्य
माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा समाज के पावन पर्व महेश नवमी के उपलक्ष्य पर कामधेनु गौशाला सरदारशहर में गौमाता को हरे फल (तरबूज एवं खरबूजे) खिलाए गऐ एवं ताल मैदान में स्थित कबूतर खाने में पक्षियों के लिए चुग्गा डलवाया गया। इस सेवा प्रकल्प के कार्यक्रम में महिला मण्डल की सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महेश नवमी के उपलक्ष्य पर माहेश्वरी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भगवान महेश के पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान महेश की पूजा अर्चना करके परमपिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Latest News