माहेश्वरी समाज गच्छीपुरा ने मनाई महेश नवमी महोत्सव

राकेश करवा, डेगाना Sat, 07-Jun-2025

माहेश्वरी समाज गच्छीपुरा के द्वारा महेश नवमी महोत्सव माहेश्वरी भवन में धूमधाम के साथ मनाया गया। समाज अध्यक्ष नथमल तोषनीवाल ने बताया की महेश नवमी महोत्सव के तहत 5 दिवसीय विभिन तरह की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य समारोह माहेश्वरी भवन में हुआ इस समारोह में समाज अध्यक्ष नथमल तोषनीवाल, छीतरमल मूंदड़ा, राधेश्याम सारडा, रामनिवास सोनी, प्रकाश बल्दवा, महिला मंडल अध्यक्ष पुनीता तोषनीवाल मंचासिन थे। सभी अतिथियों का समाज की ओर से स्वागत किया गया। भगवान महेश के समक्ष दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभाराम किया गया। समाज के द्वारा आयोजित विभिन्न तरह की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को व समाज के प्रतिभाशाली बालक व बालिकाओं को समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। मच संचालन दुर्गा प्रसाद लढ्ढा ने किया। समाज अध्यक्ष नथमल तोषनीवाल ने कहा की समाज में बढ़ती हुई कुरितियो को मिटाने व आपसी मनमुटाव को मिटाने का आग्रह किया। बच्चों के द्वारा महेश नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक प्रोग्राम व भजनों की प्रस्तुति दी गई। अंत में भगवान महेश की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। समाज के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे समाज की महिलाओ व पुरुषो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समाज द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लीलाधर लाहोटी, चैनसुख बल्दवा, भुवनेश्वर जाजू, दामोदर जाजू, नवल किशोर चांडक, संजय सारडा, कमल किशोर तोषनीवाल, नेमीचंद सारडा, मनोहर सारडा, रवि लाहोटी, दामोदर तोषनीवाल, दीपक बल्दवा, सुरेश तोतला, रामाअवतार लढ्ढा सहित समाज की महिलाए व पुरुष मौजूद थे।

माहेश्वरी समाज गच्छीपुरा द्वारा समाज के वो गणमान्य नागरिक जिनकी बढ़ती उम्र की वजह से वो अब घर से बाहर नहीं जा पाते है। समाज द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर सोल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया एवं उनका आशीर्वाद लिया। इस पहल में माहेश्वरी समाज गच्छीपुरा अध्यक्ष एवं तहसील माहेश्वरी समाज अध्यक्ष नथमल तोषनीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही उनके साथ रामनिवास सोनी, कमल तोषनीवाल, भुवनेश्वर जाजू, नेमीचंद सारडा, चैनसुख बल्दवा उपस्थित रहे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन