सादुलपुर में महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सादुलपुर माहेश्वरी भवन में बुधवार 4 जून को महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति सुबह भगवान शिव की सामूहिक पुजा अर्चना  की गई। इस मौके पर महिला मंडल द्बारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। नवयुवक मंडल व महिला मंडल द्बारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व महेश वंदना के साथ हुई, बाल शिव के रूप में ऋषित सारडा ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान नृत्य, गेम, क्विज, तंबोला आदि कई गतिविधियों का आयोजन किया गया व सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आस-पास के कस्बे से भी काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। रात्रि भोज के साथ  कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन उर्वी मोहता व सोनम सारडा ने किया। दुर्गा लोहिया व विनय मोहता ने सभी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन