माहेश्वरी वंशोत्पत्ती तीर्थ यात्रा सम्पन्न

पुष्कर-सालासर बालाजी-लोहार्गल धाम (24 कोस सहित) खाटू श्यामजी यात्रा 29 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की गई, जो कि सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी। इस यात्रा में 44 महानुभाव शामिल हुये। यात्रा के दौरान उज्जैन में इस्कॉन मंदिर दर्शन, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर एवं घाट दर्शन, सालासर बालाजी में भव्य शोभायात्रा निकाली तथा दर्शन के साथ-साथ सवामणी का भोग लगाया। लोहार्गल धाम में 24 कोस की परिक्रमा, कुंड स्नान, तर्पण, हवन आदि और खाटू श्यामजी में सुन्दर दर्शन लाभ लिये। माहेश्वरी वंशोत्पत्ति तीर्थ यात्रा के निर्देशक डॉ. नवीन-डॉ. सुनीता तोतला व दिनेश-साधना मंडोवरा रहे। अध्यक्ष का दायित्व बालमुकुंद-रजनी तोषनीवाल ने उठाया और प्रभारी मुरलीधर-पुष्पा सोनी रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन