कासगंज में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 5 6 2025 को जिला माहेश्वरी सभा युवा संगठन कासगंज का सर्कुलर रोड स्थित रोशन लाल रेस्टोरेंट में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला माहेश्वरी सभा कासगंज, डीडू माहेश्वरी मंडल, मारवाड़ी माहेश्वरी संघ के पदाधिकारी ने सहभागिता की माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश मोहता एवं उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद केला, प्रदेश मंत्री निश्चल माहेश्वरी को युवा संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी, मत्री माधव मूना ने पटका एवं मूवमेंट को देकर सम्मान किया। राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष शरद सोनी ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को समाज को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए उन्होंने कहा युवा व्यापारी से जुड़े सगंठन हर प्रकार की मदद करेगा। 27 प्रदेशों में युवा संगठन का गठन हो चुका है। विदेश में भी युवा संगठन की नींव रखी जा रही है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता ने अपनी समाज सेवा के कार्यकालों की सदन में जानकारी दी उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमेशा आपके साथ खड़ा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने संगठन के संगठन के विस्तार करके और सदस्यों को अपने साथ जोडऩे पर जोर दिया जिससे कि युवा संगठन समाज की सेवा कर सके। युवा संगठन के अध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी, मंत्री माधव मूना कोषाध्यक्ष श्री प्रधम माहेश्वरी एवं सभी युवा सगंठन के सदस्यों का राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी का पटका पहनाकर सम्मान किया। राजीव काबरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जीवन परिचय पढ़कर सुनाया, मनोज गुप्ता ने संचालन किया। राजकुमार जाखेटिया ने सभी का आभार प्रकट किया। डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के अध्यक्ष अरविंद काबरा, मंत्री सुनील दरक, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष हीरेंद्र माहेश्वरी, मंत्री गोपाल माहेश्वरी एवं जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, अनिल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अरविंद काबरा, मंत्री घनश्याम मूना, सयुंक्त मत्री विनय कुमार माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र चाडक्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर अंकुर माहेश्वरी, महंक माहेश्वरी, मुकेश चाडक्य, विदित काबरा, सौरव माहेश्वरी, परख माहेश्वरी, प्रशांत माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी, अंकुश मूना, हदेश करवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन