मारवाड़ी सम्मेलन, शिवसागर शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
मारवाड़ी सम्मेलन, शिवसागर शाखा द्वारा 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम खेमका मातृ सेवा सदन में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत प्रात: 10:30 बजे पौधारोपण के साथ की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना एवं हरित स्वप्न एक छोटे बीज से शुरू होता है इस संदेश को आत्मसात करना था।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षक हरित योद्धा युवा पंकज अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। रूपचंद करनानी, शाखा उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों को लीची जूस वितरित किया गया। यह आयोजन शाखा के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित एक सुंदर पहल थी। जिसमें शाखा के महिला एवं पुरुष सदस्यगण बड़ी संख्या में सहभागी बने।
Latest News