वाराणसी में महेश नवमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित
4 जून 2025 को महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज वाराणसी ने दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। बाबा विश्वनाथ का गंगाजल और दूध से अभिषेक किया गया। शोभायात्रा में प्रथम बार समाज के कलाकारों द्वारा शंकर भगवान माता पार्वती परिवार व गणों के साथ, समाज के 300 पुरुष महिलाओ व बच्चों ने भाग लिया। सायंकालीन माहेश्वरी भवन में पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज का आयोजन किया गया। रक्तदान सम्मान, नेत्रदान सम्मान, 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके समाज बंधुओं को अमृत कलश, विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपति को भाग्यवान दम्पति एवं विशिष्ट उपलब्धि का सम्मान किया गया। उपरोक्त अवसर पर समाज की मातृशक्ति ने हनुमान शक्ति का मंचन किया। सभागार मे उपस्थित सभी समाजजनो ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा, मंत्री अनिल झंवर व सभी संस्थाओं के अध्यक्ष ने महेश नवमी की शुभकामनाएं दी, सभी संस्थाओं के मंत्री ने वर्ष पर्यन्त कार्यक्रमो की जानकारी दी, खानपान व्यवस्था में श्रवण करवा, धीरज मल्ल का सहयोग रहा। मंच संचालन राकेश कचोलिया, लक्ष्मी सोमानी ने किया। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के श्री विश्व भूषण मिश्र थे। मुख्य अतिथि का परिचय लोकेंद्र करवा ने दिया। समाज के 500 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में राजेश गट्टानी, राजेश बाहेती, लाला चाण्डक, गोविंद बजाज, गोपाल दम्मानी, सुशील दम्मानी, गिरिराज कोठारी, गौरव राठी, प्रफुल सोमानी, कृष्ण काबरा, योगेश भुराडिय़ा, निलेश लढ्ढा, राकेश दरक का सहयोग रहा। समाज के वरिष्ठ श्याम सुंदर कचोलिया, श्रीराम चितलांगिया, नंदकिशोर राठी, कैलाश राठी, राजाराम चाण्डक, मांगीलाल सारडा, नंदकिशोर झंवर का मार्गदर्शन मिला। जीतू चांडक, अमित चांडक, सोनिया मारू, प्रियंका सारड़ा, राधिका, कविता मारू, कुमुद चांडक, प्रतीक मूंदड़ा, मनीष झंवर, मनीष सोमानी, नंदकिशोर सोनी, केशव बाहेती, ऋषि पटवारी, सलोनी लखोटिया, सरिता दम्मानी, पूजा पटवारी, उमा चांडक एवं सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया। इस बार महेश नवमी के अवसर पर सेवा के कार्यक्रम पांच दिन चले जिसमें शरबत, खिचड़ी, गरीब बच्चों में जरूरत के सामान का वितरण किया गया।
Latest News