सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा साहित्य समिति (ज्ञान सिद्धा) के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा साहित्य समिति (ज्ञान सिद्धा) के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन सांय 7:30 से 11 तक किया गया। यह आयोजन जरूरतमंद परिवारों को मेडिकल सहायतार्थ किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान से सुमित्रा सरल भाभरा से (वाह भाई वाह फेम), हिमांशु हिंद (राष्ट्रीय ओजरस) छत्तीसगढ़ से, हीरामणि वैष्णव (राष्ट्रीय हास्य कवि) इत्यादि कवियों ने कार्यक्रम पेश किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति बिमला साबू, विशेष अतिथि श्री रामरतन भुतड़ा एवं श्री शंकर सोमानी रहे। इस कार्यक्रम में समाज के सभी अग्रणीय भाई  बहनों की उपस्थिति रही। कवि सम्मेलन का संचालन राजस्थान पत्रिका के प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका अनिता राठी (साहित्य समिति संयोजिका) संगीता राठी, नीरू साबू, सुनीता सोमानी, वंदना भंडारी, रेखा पोरवाल, राम कन्या एवं टीम की सभी बहनों के अथक प्रयासों से यह कवि सम्मेलन सफल रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन