श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा महेश नवमी का भव्य आयोजन संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्वावधान में सोमवार, दिनांक 4 जून 2025 को महेश नवमी को श्री माहेश्वरी भवन, चेन्नई में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिपूर्वक भगवान महेश (भगवान शिव) की पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण सहित रुद्राभिषेक से हुआ। रूद्राभिषेक के मुख्य जजमान श्रीमती प्रेमलता टावरी व धनश्याम टावरी थे।  पंडित श्री कमल व्यास के नेतृत्व में हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया तथा भगवान महेश की कृपा प्राप्त की।

इस पुण्य अवसर पर श्री माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया तथा महेश नवमी के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि रुद्राभिषेक उपरांत श्रृंगार, महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन सायं 4 बजे से किया गया।

भजन संध्या में भक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित हुई कि उपस्थित सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की पूर्णाहुति महाआरती के साथ हुई, जिसके पश्चात भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस प्रसादी में लगभग 250 से अधिक समाज बंधुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भोजन एवं प्रसादी की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री कमल किशोर गोयदानी एवं उनकी टीम द्वारा उत्कृष्ट रूप से की गई, जिसके लिए सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने समस्त उपस्थित गणमान्य अतिथियों, श्रद्धालुओं, आयोजकों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को महेश नवमी की मंगलकामनाएं दीं।

इस आयोजन ने समाज में एकता, श्रद्धा और सेवाभाव को पुन: पुष्ट किया, जो श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई की प्रतिबद्धता और प्रयासों का प्रमाण है। कार्यक्रम में तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी, मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया सभा उपाध्यक्ष श्री बंसीधर सारडा, श्री कमल गोयदानी सहसचिव श्री सुरेश भट्टड़, श्री माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती ममता बागड़ी एवं सचिव श्रीमती कुसुम मालपानी, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति अध्यक्ष श्री बंसीलाल दलाल, सचिव श्री किशोरी लाल जेठा, श्री माहेश्वरी क्लब सचिव श्री मुरली लखोटिया, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष श्री किशन झंवर, श्री महावीर प्रसाद मर्दा, श्री वल्लभ दास कंधारी, श्री गौरीशंकर राठी, श्री जेठमल सारडा, श्री हरि मूंधड़ा, श्री विनोद द्वारकानी, श्री जयप्रकाश मालपानी, श्री प्रदीप माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन