यूएई दुबई में महेश नवमी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न
यूएई दुबई में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें महिलाएं शक्ति अग्रज रही। यह प्रथम बार है जिसमें भारत के अलावा भी विदेशो में समाज बंधुओ ने रक्तदान शिविर आयोजन किया। दुबई से 31 एवं अबू धाबी से 20 समाज बंधुओ ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में भगवान महेश की पूजन से शिविर की शुरुआत हुई इस शिविर में सुरेश सोमानी, हर्ष राठी, सिद्धार्थ, अभिक, अभिषेक, आशीष, दर्शना, तनु आदि समाज बंधुओ ने भाग लिया।
Latest News