हापुड में महेश नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

हापुड माहेश्वरी सभा ने प्रात: काल माहेश्वरी मंदिर आर्य नगर में समाज के सात जोड़ों में सामूहिक रुद्राभिषेक किया जिसमें ऋतुराज माहेश्वरी, विशाल सोमानी, संदीप महेश, गौरव तापडिय़ा, नितिन माहेश्वरी, प्रशांत हरकुट, राकेश माहेश्वरी (लकड़ी वालों) ने मय पत्नी भाग लिया। पंडित श्री नंदकिशोर जी ने इस आयोजन को सफल संपन्न कराया। इस अवसर पर पिलखुवा के भाजपा नगर अध्यक्ष श्री मनीष माहेश्वरी, माहेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, अखिल भारतवर्षीय महासभा के पूर्व कार्यकारी मंडल सदस्य सुभाष चंद्र महेश, दिनेश जवेरिया, दीपक सोमानी, प्रसन्न तापडिय़ा, सुधांशु माहेश्वरी, रविंद्र तापडिय़ा, बसंत लाल माहेश्वरी, अंकुश तापडिय़ा, पंकज मालपानी, नितेश माहेश्वरी, मनीषा, कृतिका, नीतू, रुबीना, अलका, आशा सोमानी, सतीश दूध वाले, मनोज तोषनीवाल,  मुकेश जावेदिया, योगेश हुरकट, पंकज हुरकट आदि लोग उपस्थित थे। सभा के प्रधान शरद माहेश्वरी व महामंत्री अनुज खटोड़ ने इस सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया और बाद में सब ने प्रसादी ग्रहण की। बाद में तहसील चौकड़ी के निकट शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन