सामथ्र्य सोसायटी का मतदाता जन जागरण अभियान प्रारम्भ लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान आवश्यक - माहेश्वरी

सामथ्र्य सोसायटी बूंदी के तत्वावधान में 3 अक्टूबर को शहर की भील बस्ती में रहने वाले लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं बच्चों को विद्यालय जाने के लिए सांख्यिकी विभाग में कार्यरत सांख्यिकी विभाग निरीक्षक श्री विकास हाड़ा ने शपथ दिलाई। सोसायटी अध्यक्ष सुश्री राशि माहेश्वरी ने बताया कि मताधिकार की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाता जागरूकता के अभाव में मतदान करने नहीं जाते। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान आवश्यक हैं। जिससे समृद्ध समाज-सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा कि ढाणी, मजरों एवं छोटी छोटी बस्तियों में रहने वाले युवा एवं प्रौढ़ मतदाताओ को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के पूर्व तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। सांख्यिकी विभाग निरीक्षक श्री विकास हाड़ा ने भील बस्ती में निवासरत बच्चो के अभिभावकों को आश्वस्त किया कि जो बच्चे आवश्यक दस्तावेज के अभाव में विद्यालय नही जा पा रहे उनके आधार एवं जन आधार कार्ड बनाने के लिए तत्पर हैं। ताकि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस दौरान दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, नम्रता शुक्ला, वर्तिका हाड़ा, शालिनी सोनी आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन