महेश नवमी पर माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा लगाई गई लस्सी की छबील
माहेश्वरी समाज का 5158 वां माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस बठिंडा में धूमधाम से मनाया गया। समस्त माहेश्वरी परिवार प्रात: 8 बजे अन्नपूर्णा मंदिर में एकत्रित होकर भगवान महेश का पूजन वंदन कर आरती की तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया। उसके पश्चात महिला संगठन एवं युवा संगठन के साथ ठंडी नमकीन लस्सी की छबील माहेश्वरी मार्केटिंग नजदीक हनुमान चौक पर लगाई गई। जिसमें बठिंडा के मेयर श्री पदमजीत मेहता ने उपस्थित होकर समाज को महेश नवमी की शुभकामनाएं दी एवं छबील सेवा में भाग लिया। इस छबील में लगभग 8000 लोगों को लस्सी की सेवा की गई। छबील में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का प्रमाण देते हुऐ किसी भी तरह के प्लास्टिक/डिस्पोजल गिलास का प्रयोग नहीं किया गया। हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सचिव श्री जगदीश मंत्री और प्रादेशिक ट्रस्ट के सचिव सोहन माहेश्वरी ने उपस्थित होकर सभी बंधुओ को महेश नवमी पर शुभकामनायें दी। इस मौके पर माहेश्वरी सभा बठिंडा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मालपानी, सचिव सुप्रीम कोठारी, विनोद सोमानी, प्रवीण मीमांनी, ओम बालदी, राकेश माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, सुरेश चांडक, गोविन्द माहेश्वरी, सतपाल माहेश्वरी, सतपाल राठी, पवन माहेश्वरी, सुरेश होलानी, भूपिंदर व अमन मालपानी, पीपी राठी, अनिल लखोटिया, महिला मण्डल की अध्यक्ष सविता माहेश्वरी, सचिव अंजू, पूनम राठी, इंदु होलानी, संगीता काबरा, प्रीती डागा, भारती मालपानी, दया कोठारी, नीलम होलानी, कुमकुम राठी, मोनिका माहेश्वरी, रिम्पी कोठारी और युवा अध्यक्ष पुष्पक मंत्री व निखिल लखोटिया ने उपस्थित होकर छबील में सेवा की।
Latest News