सूरत में भव्य महेश मैराथन, सिंदूर तिरंगा यात्रा एवं महेश खेल महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

सूरत जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में भव्य महेश मैराथन, सिंदूर तिरंगा यात्रा एवं महेश खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पवन बजाज एवं सचिव अतीन बाहेती ने बताया कि माडल टाउन डुम्भाल एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा द्वारा सुबह 7.30 बजे से महेश मैराथन सिंदूर तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन डुम्भाल बालाजी मंदिर से माहेश्वरी सेवा सदन तक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान महेश की वंदना से की गई।
महेश मैराथन का पर्वत पाटिया क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मैराथन में स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। मैराथन का भव्य समापन माहेश्वरी सेवा सदन पर्वत पाटिया में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार काल्या उपस्थित रहे। इसमें सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सभी पदाधिकारी, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री मुरली लाहोटी एवं समाज के गणमान्य एवं भामाशाह उपस्थित रहे।

उधना गोदादारा माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित फैशन शौ, सुडोको, अंताक्षरी, वन मिनट गेम, आजा नचले सुपर डुपर थे। संयोजकों ने समाज की प्रतिभाओ को खूब मेहनत कर के सभी को मंच तक लाए, सभी संयोजक और संयोजिका को बहुत बहुत धन्यवाद दिए गये। सिटी माहेश्वरी सभा द्वारा डीडोली स्थित ओल एज होम (वृद्धाश्रम) में अल्पाहार का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेलून, राजस्थानी वेश भूषा व नृत्य, फैंसी ड्रेस रेम्प वॉक व प्रश्नोतरी इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाये व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर जिला सभा के पदाधिकारी व सिटी माहेश्वरी सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभा के संरक्षक जगदीश कोठारी ने सभी का आभार प्रकट किया।
मगोब सनिया सभा एवं पुना गाम माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ चेक-अप कैंप व महेश बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग-3 महेश खेल महोत्सव में जलेबी रेस, रस्सी कूद, तीन टांग रेस, बोरी रेस, नीम्बू चमच रेस, स्लो सायकल रेस, मटकी फोड़, म्यूजिकल चेर इत्यादि खेल का आयोजन किया गया, जिसमे विजेता को इनामी पुरस्कार दिए गए।
मेवाड़ माहेश्वरी समाज द्वारा अपने क्षेत्र में महेश नवमी के उपलक्ष में शोभायात्रा और स्नेहमिलन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे महिलाये एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया। 4 जून 2025 महेश नवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए सूरत जिला माहेश्वरी सभा की टीम को आमंत्रण भी दिया गया है। इस कार्यक्रम में महासभा के अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या, प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुरेश मूंधड़ा एवं सूरत जिला के अध्यक्ष श्री पवन बजाज एवं सचिव अतीन जी बाहेती व संयोजक श्री मुरली लाहोटी भी उपस्थित रहे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन