श्री महेश नवमी महोत्सव में श्रीगंगानगर माहेश्वरी समाज की आस्था और सेवा का संगम
श्री माहेश्वरी सेवा समिति श्रीगंगानगर की ओर से श्री महेश नवमी के उपलक्ष्य में चार दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव-2025 मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में समिति की ओर से 1 से 4 जून तक विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस हुई समिति बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देकर पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
श्री माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार नढाणी ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 1/6/25 को श्री माहेश्वरी युवा सेवा समिति और श्री माहेश्वरी महिला समिति की ओर से श्री कृष्ण गौशाला कुण्डलवाला में सुबह 6.15 बजे से सवामणि का आयोजन किया गया। वहीं सुबह 10 बजे से एसडी बिहाणी कॉलेज के बाहर छबील लगाई गई और राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाया गया।
कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष श्यामसुंदर करवा ने बताया कि इसी क्रम में 2/6/25 को श्री माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक श्री माहेश्वरी भवन के बाहर छबील का आयोजन किया गया। वहीं शाम को 7 बजे तपोवन महिला आश्रम में महिलाओं को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी। सचिव डॉ. अजीत कुमार सोमानी ने बताया कि 3/6/25 को श्री माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से सुबह 10 से 1 बजे तक श्री माहेश्वरी भवन के बाहर छबील का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को समाज के लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर दीपमाला जलाकर रोशनी करेंगे व पकवान बनाएंगे।
Latest News