पटना माहेश्वरी समाज के द्वारा गंगा नदी के किनारे चेंजिंग रूम का निर्माण

मनुष्य जीवन में अगर प्रभु के साक्षात् दर्शन करने हों तो मां के दर्शन कर लो, अगर प्यार की सच्ची अनुभूति करनी हो तो राधा का स्मरण कर लो, स्नेह की अनुभूति करनी हो तो बहन की राखी का स्मरण कर लो, शौर्य और साहस की प्रेरणा लेनी हो तो रानी लक्ष्मी बाई का स्मरण कर लो और विश्वास का इतिहास देखना हो तो मां सावित्री का देखो, न जाने कितने और ऐसे उदाहरण है, जिनसे मानव सृष्टि प्रेरणा लेती है, सीखती है। हम सब इनसे है, कृतज्ञ है, मां,बहन, सखी,हमसफर के रूप में प्रभु ने ऐसा बहुमूल्य उपहार हमें दिया है

हर मनुष्य का ये धर्म है,क र्तव्य है कि हम अपनी जननी, के मान, मर्यादा अस्मिता की रक्षा करें, चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, या पटना माहेश्वरी समाज का गंगा तट पे गिले वस्त्रों को बदलने के लिए चेंजिंग रूम ऑपरेशन सम्मान हो.. हमारे समाज की महिलाओं ने एक नई सोच को जन्म दिया और एक सुंदर ,स्वच्छ, चेंजिंग रूम समाज को समर्पित किया। इस नेक काम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बिहार प्रदेश सभा के संगठन मंत्री श्री आदित्य मूंदड़ा ने अपनी गरिमा में उपस्थिति दर्ज की। इस चेंजिंग रूम के उद्घाटन के तुरंत बाद, गंगा स्नान कर रही एक महिला बड़े ही हर्षित मन से, इस चेंजिंग रूम के तरफ दौड़ के आई, उसकी आँखें और भाव ऐसे थे मानो, उसको इस चेंजिंग रूम की ही तलाश थी, उसकी आंखों का सुकून, चेहरे की मुस्कुराहट अनमोल थी और लगा एक नेक कार्य किया हमने।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन