श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
इचलकरंजी माहेश्वरी समाज की शिखर संस्था श्री महेश सेवा समिति अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर रही है। अनवरत सेवा के इन 50 वर्षो में संस्था ने स्थानीय माहेश्वरी समाज को एकसूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। इसके उपलक्ष में स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाने का निश्चित किया गया। इस निमित्त 13 से 17 सितंबर के दौरान विविध कार्यक्रम भव्य रुप से आयोजित किए गए। सभी पांच दिवसीय कार्यक्रम सानंद संपन्न हुए।
दिनांक 13/09/2023 को प्रथम दिन ज्येष्ठ नागरिक सत्कार समारोह का आयोजन किया। जिसमें समाज में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाज बंधुओं का सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल, गीताजी की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि परम पूज्य स्वामीजी श्री श्रीधराचार्यजी महाराज एवं कोल्हापुर के सांसद श्री धनंजयजी महाडिक थे। स्वामीजी ने अपने आशीर्वचन में परिवार में वरिष्ठों का सम्मान रखने आवश्यकता पर बल दिया। सांसद श्री धनंजयजी महाडिक ने माहेश्वरी समाज की उनके योगदान के लिए सराहना की। कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ समाज बंधुओं का स्नेह भोजन रखा।
दिनांक 14/09/2023 को द्वितीय दिवस श्री पं. विजयशंकर मेहता का व्याख्यान का नाट्यगृह में आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था पारिवारिक सौहार्द एवं संस्कार। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद श्री धैर्यशीलजी माने एवं इचलकरंजी महापालिका के आयुक्त श्री ओमप्रकाशजी दिवटे उपस्थित रहे। पंडितजी ने पारिपारिक समस्याएं एवं इसके निराकरण के बारे में सटीक विवेचन किया।
दिनांक 15/09/2023 को तृतीय दिवस सुबह 10 बजे से 9 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समाज के युवा पीढी ने बढ चढ कर भाग लिया। करीब 150 बोतल एकत्रित हुई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में शहर ष्ठङ्घस्क्क श्री समीरसिंहजी साळवे उपस्थित रहे।
सांय 07:30 बजे माहेश्वरी युथ फाउंडेशन द्वारा स्वर संगीत का आयोजन किया गया। इसमें समाज के युवाओं द्वारा कराओके पर हिंदी फिल्म के गाने गाए गए। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेशराव हाळवणकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम बहुत ही बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
दिनांक 16/09/2023 को नाट्यगृह में सायं 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के युवा एवं बाल कलाकारों ने संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें करीब 1500 दर्शक उपस्थित थे। बहुत ही सुंदर और अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्री अरुणकुमार भांगडिया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल एवं सौ. भगवती महेश बलदवा, सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं प्रख्यात वक्ता तथा सांगली के ्रष्टक्क श्री प्रणील गिलडा उपस्थित रहे।
दिनांक 17/09/2023 की सुबह 10 बजे से नाट्यगृह में भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गत 50 वर्षो में संस्था की प्रगति में जिन-जिन महानुभावों का विशेष योगदान रहा है, उनका सम्मान किया गया। इसमें सभी भूतपूर्व अध्यक्ष, ट्रस्टी प्रमुख एवं विशेष योगदान देने वाले महानुभावों का समावेश था। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्री अरुणकुमार भांगडिया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल एवं सौ. भगवती महेश बलदवा, सुप्रसिद्ध समाज सेवी, सौ.अनुसूया मालू, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला सभा दक्षिणांचल, श्री महेश बाल्दी, विधायक उरन मतदारसंघ, श्री प्रकाशराव आवाडे, विधायक इचलकरंजी मतदारसंघ उपस्थित रहे। इसके साथ साथ अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति के सदस्य श्री भिकुलाल मर्दा, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितीन धूत, तहसील सभा अध्यक्ष श्री रामगोपाल मालानी मंच पर उपस्थित थे। सभी सत्कार मूर्तियों को सम्मानपत्र, शाल, बुके देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर स्वर्ण सुमन स्मरणिका का विमोचन प्रमुख अतिथियों के शुभ हस्ते किया गया। इस स्मरणिका में माहेश्वरी समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों की जानकारी संकलित करके प्रकाशित की गई। प्रमुख अतिथि श्री अरुणकुमार भांगडिया ने सभी सत्कार मूर्तियों के कार्य को नमन करते हुए समाज संगठन के बारे अपने विचार व्यक्त किए। सौ. भगवती महेश बलदवा ने सामाजिक परिपेक्ष में महिलाओं की भूमिका के बारे में विचार रखे। सभी अतिथियों सत्कार मूर्तियों के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर इचलकरंजी के विकास में माहेश्वरी समाज के योगदान पर एक सुंदर डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। बहुत ही आनन्द उत्साह से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सायं 6:30 बजे से महेश भवन में पूरे समाज का सामूहिक भोजन रखा गया। जिसमें समाज के 4000 व्यक्तियों ने आस्वाद लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर भूतडा, ट्रस्टी प्रमुख श्री श्रीवल्लभ बांगड, सचिव श्री राधामोहन छापरवाल, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार राठी, कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम बंग, सहसचिव श्री धनराज डालिया, महिला अध्यक्षा सौ. निलम भराडिया, नवयुवक अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बांगड श्री महेश सेवा समिति कार्यकारिणी व ट्रस्टी मंडल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Latest News