महेश प्रगति संस्थान राजसमंद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद के तत्वाधान में महेश नवमी पर्व के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक एक जून, रविवार को प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कमला नेहरू चिकित्सालय कांकरोली पर आयोजित किया जाएगा। 

कार्यक्रम संयोजक श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ स्त्री, पुरुष रक्तदान कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है तथा जिनका वजन 45 किलो से अधिक है एवं पिछले तीन महीने में जो बीमार नहीं हुए हैं और किसी बीमारी से ग्रसित भी नहीं है तथा जिन्होंने पिछले तीन माह में रक्तदान नहीं किया है वो सभी रक्तदान कर सकते हैं। मानव जीवन में रक्त का महत्व सर्वाधिक है, हजारों रोगी, घायल व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाएं (प्रसव के समय) रक्त न मिल पाने से मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों के शरीर में समय पर रक्त चढ़ा कर ही उन्हें मौत के मुंह से बचाया जा सकता है। यह रक्त आप द्वारा किए गए रक्तदान से ही उपलब्ध हो पाता है इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है तथा साथ ही नगर वासियों से अपील भी की है कि वर्तमान समय मे अस्पतालो मे रक्त की बहुत ज्यादा आवश्यकता होने के कारण आप सभी रक्त दाता इस शिविर में भाग ले एवं अपना रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। 

संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा व सचिव विनोद पोरवाल ने सबंधित समितिया बनाकर सभी को दायित्व प्रदान कर दिए है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिला संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी, संयोजक रमेश बियानी, जिला संयुक्त सचिव जगदीश मंडोवरा, युवा प्रगति संस्थान अध्यक्ष लोकेश कोगटा, कल्पेश ईनाणी, गोपाल मंडोवरा, श्याम सुंदर काबरा, रामधन सोमानी सहित संस्थान के कई कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन