माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा किया गया सेवा कार्य
माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा दिनांक 27 मई 2025 जेठ माह की अमावस्या पर स्थानीय कानी देवी सेवा सदन जहां मानसिक रूप से पीडि़त महिलाओं की देखभाल की जाती है। उन असहाय महिलाओं को 15 बेडशीट एवं दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई के लिए काम आने वाली वस्तुओं (सर्फ, साबुन, वाइपर, फिनाइल वगैरह) को भेंट किया गया तथा एक समय का खाना एवं नाश्ता दिया। इस पुनीत कार्य में महिला मण्डल की सभी बहनों ने व्यक्तिगत उपस्थित होकर सेवा के इस प्रकल्प में सहयोग किया जिससे कार्यक्रम सफल हो पाया।
Latest News