श्री रमन बोड़ा मारवाड़ी सहायक समिति रांची के सत्र 2023-25 के लिए सचिव निर्वाचित
रांची मारवाड़ी समाज की प्रमुख संस्था मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2023-25 के चुनाव में माहेश्वरी समाज के युवा सदस्य श्री रमन बोडा ने सचिव के पद पर विजय प्राप्त की। श्री रमन बोडा रांची माहेश्वरी समाज की कार्यकारी मंडल के सक्रिय सदस्य हैं। 20 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति के लिए निर्वाचन में समाज के श्री राम बांगड़ एवं श्रीमती अर्चना साबू ने भी विजय प्राप्त की। समस्त माहेश्वरी समाज उनकी उपलब्धियां से गौरांवित है एवं उम्मीद करता है कि अपने कार्यकाल में यह संस्था को अपनी सेवा भावना से एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
Latest News