कासगंज में माहेश्वरी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवक - युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 25-5-25 को श्री डीडू माहेश्वरी युवक मण्डल कासगंज के द्वारा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति श्री विनीत केला अलीगढ़ के पिता स्व. श्री रामस्वरूप केला की पुण्य स्मृति में कासगंज के गौरीशंकर जूनियर हाईस्कूल एवं सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रेरक पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा एवं जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व एटा रहे। इस परिचय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत वर्ष के अलग अलग शहरों से लगभग 447 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के उपसभापति श्री विनीत केला, प.उ. प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता, प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी आदि ने भगवान महेश को माल्यार्पण कर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीडू माहेश्वरी युवक मण्डल के द्वारा मंचासीन विनीत केला, राकेश मोहता, राजकुमार जाखेटिया, सुभाष बाहेती, नवनीत माहेश्वरी, रामकुमार सादानी, अभय माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी सर्राफ, ओम स्वामी, पूर्व चैयरमैन राजेंद्र बौहरे, महेंद्र पाल चाणक्य, प्रमोद कुमार माहेश्वरी, विनय कुमार माहेश्वरी आदि का पट्टिका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक डीडू माहेश्वरी युवक मण्डल के अध्यक्ष अरविंद काबरा, प्रबधंक राजीव काबरा, मत्री सुनील दरक ने आये हुए सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
Latest News