FJCCI के अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख पदों पर माहेश्वरी समाज के सदस्यों की विजय पताका
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स (FJCCI) झारखंड राज्य के व्यवसायियों एवं उद्यमियों की उच्चतम संस्था है। समस्त माहेश्वरी समाज के लिए गर्व की बात है की रांची समाज के श्री किशोर मंत्री सत्र 2023-24 के लिए इस संस्था के सर्वोच्च पद अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से पुन: निर्वाचित हुए हैं। साथ ही साथ इस गौरव पल को आगे बढ़ाते हुए रांची समाज के ही श्री राहुल साबू उपाध्यक्ष एवं श्री परेश गट्टानी सचिव पद के लिए भारी बहुमतों से निर्वाचित हुए हैं। रांची समाज के ही श्री राम बांगड़ का निर्वाचन 21 सदस्य कार्यकारिणी के लिए हुआ है। मतदाताओं ने उन पर विश्वास दिखलाते हुए उन्हें निर्वाचित सदस्यों की सूची में पांचवें स्थान पर रखा है। छोटानागपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर गुमला निवासी श्री अमित माहेश्वरी के नाम का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ है।
Latest News