विस्मय डागा, सूरत ने प्राप्त किया पूरे देश में द्वितीय स्थान

अकोट (अकोला) निवासी नरेशचंद्र डागा एवं चंदा डागा के पौत्र तथा सूरत निवासी विनोद डागा एवं वैशाली डागा के प्रतिभाशाली सुपुत्र विस्मय डागा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरत, गुजरात में प्रथम और भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार तथा समाज का नाम रोशन किया है। बचपन से ही उन्हें किताबें पढऩे और क्रिकेट खेलने में गहरी रुचि रही है। विस्मय ने ओलंपियाड, रूहृ और अन्य प्रतियोगिताओं में अनेक पदक और प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, विस्मय ने दो पुस्तकें भी लिखी हैं —"Animal Tale" और "Rhymes and Reflections: A Journey Through Words", जो प्रकाशित हो चुकी हैं। विस्मय की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन