श्याम जी सखा मंडल कानपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

आईएमए ब्लड सेंटर में श्री श्याम जी सखा मंडल कानपुर ने 32वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि दिनेश गोल्यान, विशाल अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अतुल अग्रवाल ने श्री श्याम प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलन से की। इसके बाद रक्तदान पंजीकरण शुरू हुआ। बाबलाल सारड़ा सहित १५७ लोगो ने रक्तदान किया शिविर में शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी शिविर में अपनी सहभागिता दिखाई। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को श्याम प्रभु का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम जी सखा मंडल बीते 17 वर्षों से 31 सफल रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुकी है, जिसमे अभी तक 3510 यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ उपलब्ध करा कर मदद की गई है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन