अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा NextGenpreneur Dubai इंटरनेशनल बिजऩेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन सम्पन्न



अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी एवं महामंत्री श्री प्रदीप लढ्ढा के नेतृत्व में दुबई में NextGenpreneur इंटरनेशनल बिजऩेस कॉन्क्लेव 2025 एवं टूर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल व्यापारिक ज्ञान एवं नेटवर्किंग का मंच बना, बल्कि युवाओं को वैश्विक स्तर पर व्यापार प्रारंभ करने की वास्तविक संभावनाओं से भी अवगत कराया। 

भारत से आए 125 युवा उद्यमी एवं दुबई में निवासरत 160 से अधिक माहेश्वरी परिवारों की भागीदारी ने इस बात को सिद्ध किया कि हमारे समाज के युवा अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने को तैयार हैं। 25 अप्रैल, 2025 को आयोजित कॉन्क्लेव के मुख्य सत्रों में वक्ताओं ने दुबई में व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रिया, सरकारी नीति, कर लाभ और निवेश अवसरों पर विस्तृत जानकारी साझा की। 

श्री राजेश सोमानी, श्री शीतल सोनी एवं श्री मधु शेखर भंडारी ने व्यापार प्रारंभ करने की प्रक्रिया पर गहन चर्चा की। इसके पश्चात श्री कन्हैया राठी एवं श्री एम. एल. कालानी के साथ एक प्रभावशाली पैनल चर्चा आयोजित हुई, जिसका संचालन श्री अजीत तापडिय़ा ने किया। 

इस आयोजन में दुबई में आयोजन में दुबई में निवासरत माहेश्वरी समाज के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति इस कॉन्क्लेव में विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। युवाओं को उनके साथ संवाद का अवसर मिला। दुबई के माहेश्वरी उद्योगपतियों और भारत से आए युवा उद्यमियों के बीच क्च२क्च नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया। समाज के अनुभवी व्यवसायियों ने न केवल प्रेरणा दी, बल्कि वास्तविक साझेदारी के द्वार भी खोले। 

कॉन्क्लेव में श्रीमती श्रुति गांधी को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दुबई में स्विमिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे समाज की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस गौरवशाली योगदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और आगे बढऩे का हौसला मिलेगा। इसके साथ ही, कार्यक्रम में अयान्वित छापरवाल की प्रेरणादायक स्मृतियों को साझा किया गया, जहाँ उनके माता-पिता को उनके साहस और उदारता के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने पुत्र के चार अंगों का दान कर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया गया और उनकी इस अद्वितीय उदारता को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया। 

इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव में दुबई से आमंत्रित अतिथि के रूप में श्री राजेश सोमानी, श्री एम.एल. कालानी, श्री कन्हैया राठी, श्री पंकज मूंधड़ा, श्री ललित झंवर, श्री अरुण सोमानी, श्री शीतल सोनी, श्री सुरेश सोमानी और अन्य गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति रही। भारत से पधारे अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या एवं संगठन मंत्री श्री प्रवीण सोमानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। साथ ही राष्ट्रीय युवा संगठन के क्रीड़ा मंत्री श्री पुष्पक लढ्ढा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संगठन के निवर्तमान महामंत्री श्री आशिष जखोटिया, निवर्तमान कोषाध्यक्ष श्री राहुल बाहेती, कोषाध्यक्ष श्री रूपेश सोनी, सांस्कृतिक मंत्री श्री अनिरुद्ध काकाणी ने भी कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। 

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री संजय धवन एवं श्री राकेश मीरचंदानी (RRS इंटरनेशनल डेवलपमेंट LLC) रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन किट डायरी श्री मोहित लढ्ढा द्वारा प्रायोजित की गई। 

प्रतिनिधियों ने बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, मरीना क्रूज, फ्रेम ऑफ दुबई, म्यूजियम ऑफ फ्यूचर, फरारी वल्र्ड, मिरेकल गार्डन, स्वामीनारायण मंदिर, आबू धाबी, दुबई मॉल, दुबई अक्वेरियम एवं पाम जुमेराह जैसी प्रतिष्ठित जगहों का दौरा किया। यह यात्रा न केवल आनंददायक रही, बल्कि प्रतिभागियों के आपसी संवाद और सहयोग को और भी सशक्त करने वाली सिद्ध हुई। यात्रा व्यावसायिक और सांस्कृतिक अनुभवों का शानदार संगम थी, जिसने सभी प्रतिभागियों को आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने का अवसर दिया। 

इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रशासक श्री आशीष शारदा, बिजऩेस कॉन्क्लेव प्रभारी श्री अजीत तापडिय़ा, दूर प्रकल्प प्रभारी श्री राहुल मूधड़ा एवं श्री रोहित हेड़ा, मंच संचालन श्रीमती कविता तापडिय़ा, कार्यक्रम सहयोगी राधे तोषनीवाल, अनूप असावा, मनीष राठी, विशेष सारडा, अंकित टावरी, भावेश लढ्ढा, रवि भट्टड़, विकास माहेश्वरी, टूर ऑपरेटर कन्हैया मनियार थे। 


इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं को यह सशक्त संदेश दिया गया कि अब समय आ गया है कि समाज का युवा भी अपने व्यापारिक विचारों को वैश्विक मंच पर स्थापित करें।

इस कॉन्क्लेव ने स्पष्ट किया कि समाज का युवा केवल स्थानीय व्यापार तक सीमित नहीं रह सकते-दुबई जैसे व्यापार केंद्रों में असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। चाहे वह टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हो, ट्रेडिंग बिजऩेस हो या फिर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट दुबई जैसे वैश्विक व्यापार केंद्र में असीम संभावनाएँ हैं। 

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन ने यह सिद्ध किया कि युवाओं को केवल सही दिशा और मंच की आवश्यकता है। NextGenpreneur Dubai International Business Conclave 2025 इस सोच का सशक्त प्रमाण बना। 

सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की और इसकी सफलता को खूब सराहा। इस आयोजन की उत्कृष्टता, विचारों की गहराई और नेटवर्किंग के अवसरों ने इसे एक यादगार अनुभव बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल व्यापारिक ज्ञान और अवसर प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि  विश्व में बसे माहेश्वरी परिवारों को जोडऩे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन के माध्यम से समुदाय के सदस्य आपस में जुड़े, नए संबंध बनाए और अपने व्यापारिक तथा सामाजिक नेटवर्क को सशक्त किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन