चित्तौडग़ढ़ में माहेश्वरी प्रीमियर लीग ओक्शन एवं ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न

माहेश्वरी समाज चित्तौडग़ढ़ द्वारा महेश नवमी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित माहेश्वरी पुरुष प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के ओक्शन एवं महिला एवं पुरुष क्रिकेट ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम का आयोजन भव्यता व गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम प्रभारी पीयूष नुवाल ने बताया की संत श्री दिग्विजय राम जी के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी का अनावरण हुआ। अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में उन्होंने कहा जिंदगी भी एक क्रिकेट है, इसमें वही जीतता है जिसके पास हौसला और विकेट होता है। उन्होंने खेल को जीवन के मूल्यों से जोड़ते हुए युवाओं को अनुशासन, संयम का संदेश दिया।

जयेश काकानी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप लढ्ढा, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन थे, जिन्होंने युवाओं को संगठन की शक्ति और खेल के माध्यम से समाज को जोडऩे की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सी.पी. नामधरानी (राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य, महासभा), श्री आशुतोष तोतला बूंदी (राष्ट्रीय सह-संयोजक, महेश नवमी महोत्सव 2025), श्री नवरत्न बिलिया बूंदी (राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य) तथा श्री नितेश लढ्ढा (प्रदेश महामंत्री, दक्षिणी राजस्थान) उपस्थित रहे।

डिम्पल बिड़ला ने बताया की नगर सभा चित्तौडग़ढ़ के अध्यक्ष श्री राकेश मंत्री, महामंत्री एवं महेश नवमी संयोजक श्री शैलेन्द्र झंवर, सह-संयोजक श्री अशोक न्याती एवं श्री अशोक कलंत्री सहित कई समाजसेवी व भामाशाहों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

चेतना नामधरानी ने बताया की महिला संगठन की ओर से श्रीमती कुंतल तोषनीवाल, श्रीमती लीला आगाल, श्रीमती चंदा नामधर, श्रीमती सरस्वती रांदर, श्रीमती रितु सोडाणी, श्रीमती जया तोषनीवाल तथा श्रीमती रितु तोषनीवाल, डिम्पल बिड़ला, चेतना नामधरानी, सीमा काबरा, स्वाति पुंगलिया सहित अनेक पदाधिकारीगण   रहीं।

जिला संगठन मंत्री लोकेश सोमानी ने बताया की महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रायोजकों एवं भामाशाहों का भी विशेष योगदान रहा। 

जिसमें महेश पुरुष व महिला क्रिकेट लीग - राधाकृष्णा डेवलपर्स अंकुर रूपल अजमेरा, प्रतिभा सम्मान व पारितोषिक अर्जुन मूंदड़ा, खेल-खेल में प्रतियोगिता - कैलाश एवं मनोहर तोषनीवाल, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर - गोविंद गदिया, बैडमिंटन प्रतियोगिता-महेश इनाणी, महेश सतरंगी मेला-प्रदीप लढ्ढा, शतरंज प्रतियोगिता - प्रहलाद भराडिय़ा, शोभायात्रा के सहयोगी - राजेश सोमानी, सांस्कृतिक संध्या महेश मालीवाल, वन्यजीव सेवा व महाअभिषेक - शरदसोनी एवं सीए शीतल सोनी, अस्पताल फल वितरण अशोक कलंत्री, सामूहिक सुंदरकांड व वाटिका - भरत जागेटिया प्रमुख रहे।

कार्तिक चेचानी ने बताया की जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष लोकेश समदानी, महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा एवं आयोजन प्रभारी पीयूष नुवाल, जयेश काकानी, राघव पुगलिया, राकेश तोषनीवाल, अमित सोमानी, कुलदीप जागेटिया, दीपक बसेर, कार्तिक चेचानी, निखिल काबरा, शुभ झंवर, केशव ईनाणी, गिरीश सोमानी, अनमोल माहेश्वरी, प्रतिक काबरा आदि की सक्रिय भूमिका रही।

सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल ने बताया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी में श्रीमती डिम्पल बिड़ला, श्रीमती मंजू तोषनीवाल, श्रीमती चेतना नामधरानी, श्रीमती सीमा काबरा, श्रीमती शिखा आगाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सीपी न्याती ने बताया की राकेश खटोड़, नरोत्तम हेड़ा, दिनेश सोमानी, सीपी न्याती, ललित लढ्ढा, लोकेश अजमेरा, कमल अजमेरा, कमलेश जेथलिया, राकेश पोरवाल, हरषुल पुगलिया, श्याम नामधरानी, ललित अजमेरा, अभिषेक मून्दडा, अभिनन्दन काबरा, हिमांशु चोखड़ा, जमनालाल डाड, भरत लढ्ढा, महेश काकानी, शंभू लाल सोमानी, कैलाश तोतला, अरविंद तोषनीवाल, पुष्कर मालू, सतीश सोमानी, मनोज ईनाणी, हरीश नारानीवाल, आशीष मंत्री, अनिल गदीया, मनोज हेड़ा, बसंत हेड़ा सहित समाज के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, प्रायोजकों व सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। आगामी 11 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव हेतु भी समाज के सभी वर्गों से सहभागिता की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रतिक काबरा ने किया। आभार दीपक आगाल ने व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन