कोयंबटूर मे पहलगाम आतंकी हमले के विरोध मे मौन पदयात्रा


3 मई 2025 को माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर एवं कोयंबटूर जनजातीय समाज मित्र मंडल (फ्रेंड्स ऑफ ट्राईबल्स सोसाइटीज) की महिला विंग के सयुंक्त तत्वाधान मे सदस्यो ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के विरोध एवं हमले मे मारे गये निर्दोष पर्यटको को श्रद्धांजलि देते हुए। सायंकाल मे कोयंबटूर के मुख्य मार्ग रेसकोर्स से मौन मोमबत्ती पदयात्रा (साइलेंट केंडल मार्च) निकाली गयी। पदयात्रा मे शामिल सदस्यो द्वारा कार्ड बोर्ड के माध्यम से आतंकी गतिविधियो के विरुद्ध संदेश प्रसारित किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व माहेश्वरी सभा सदस्या एवं फ्रेंड्स ऑफ ट्राईबल्स सोसाइटीज की महिला विंग की अध्यक्ष सुश्री कविता माहेश्वरी द्वारा किया गया, जिन्होने एकजुटता का संदेश देते हुए पहलगाम मे हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निन्दा की। पदयात्रा के दौरान रास्ते मे मिलने वाले सभी राहगीरो को भी मोमबत्ती दी गई एवं उन्हे यात्रा मे सम्मिलित किया गया। 

पदयात्रा मे माहेश्वरी युवा परिषद के सदस्यो ने राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होते हुए शामिल हुए एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। माहेश्वरी सभा की ओर से कार्यक्रम मे भाग लेने वालो मे प्रमुख रहे माहेश्वरी सभाध्यक्ष एवं फ्रेंड्स ऑफ ट्राईबल्स, कोयंबटूर अध्यक्ष श्री गोपाल माहेश्वरी, युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, रामबाबू कांकाणी, शिव मंत्री, लक्ष्मीकांत भुराङिया, राजकुमार फोमरा, दामोदर बंग, मनोज गग्गड, यश मालाणी, विष्णु लोया, इशिका फोमरा, तनिशा फोमरा आदि ने सादगीपूर्ण तरीके से भाग लेते हुए मौन पदयात्रा निकाली।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन