माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा व्हीलचेयर का हुआ वितरण

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद ने 2 अक्टूबर 2023 को माहेश्वरी मंडल के 40 वें स्थापना दिवस एवं गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में व्हीलचेयर के वितरण का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा त्रिखा (विधायिका बडकल क्षेत्र, फरीदाबाद), श्री गोपाल शर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजपा) और श्री विमल खंडेलवाल (संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा) थे। विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा का स्वागत माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, श्रीमती मैंना सोमानी एवं श्री नारायण झंवर द्वारा मोमेंटो प्रदान करके किया। श्री गोपाल शर्मा का स्वागत माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री राम कुमार राठी एवं सचिव श्री महेश गट्टानी द्वारा मोमेंटो प्रदान करके किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना से की गई। कार्यक्रम का संचालन माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री श्रवण मीमाणी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था थी।
 

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस तरह के सेवा के कार्य श्री माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट करता रहा है और आगे भी करते रहेंगे। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा त्रिखा ने अपने उद्बोधन में बताया की माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट सेवा के कार्य करता रहा है और मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे भी सेवा के इस कार्य में भाग लेने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, सचिव श्री महेश गट्टानी, श्री सुशील नेवर, श्री नारायण झंवर, श्री रमेश झंवर, श्री प्रमोद माहेश्वरी, श्री महावीर बिहानी, श्री रामनिवास भूतड़ा, श्री दुर्गा प्रसाद मूंधड़ा, श्री राकेश सोनी, श्री सुशील सोमानी, श्री गुलाब बिहानी, श्री विपिन माहेश्वरी, श्री मांगीलाल बिहानी, श्री राजकुमार मूंदड़ा, श्री राजकुमार सोमानी, श्री नंदकिशोर झंवर, श्री दिलीप जाजू, श्री विमल आगीवाल, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, सचिव श्रीमती ममता भट्टड़, श्रीमती नीतू भूतड़ा, श्रीमती मैंना सोमानी, श्रीमती संगीता केला, श्रीमती मंजू पेड़ीवाल  इसके साथ महिला मंडल की पूरी टीम एवं माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष श्री मोहित झंवर, श्री हितेश बिहानी इसके साथ युवा मंडल की टीम- इन सब की गरिमामय उपस्थिति थी। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन