डेगाना में नानी बाई के मायरा का आयोजन 23 मई से

डेगाना शहर के माहेश्वरी भवन में 23 मई से नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। सोहनलाल करवा ने बताया की स्व.भंवरलाल करवा परिवार एवं उनकी बहन बेटियों के द्वारा 3 दिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन होगा। जोधपुर के संत श्री अमृतराम जी महाराज के श्री मुख से नानी बाई के मायरा का आयोजन होगा। इस अवसर पर डेगाना के समीप खानपुर में संत श्री अमृतराम जी महाराज के श्री मुख से श्री मदभागवत का आयोजन के समापन के अवसर पर करवा परिवार सोहनलाल करवा, रामदेव करवा, प्रकाशचंद करवा, रमेशचंद करवा, पवन पुरोहित, कृष्ण कुमार पाराशर, गणपत राम चांदारुण ने महाराज जी के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया। 23 मई को प्रात: 8 बजे गायत्री मंदिर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के श्री राम चोराया, मिडिल स्कूल, सदर बाजार होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचेगी। नानी बाई के मायरा का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। 23 मई को शाम 8 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा। 24 मई को रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भक्त चरित्र का कार्यक्रम होगा। 25 मई को मायरे के समापन पर फूलो की होली खेली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारिया जोर शोर से चल रही है। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा दे दी।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन